फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Doctors transferred one lakh rupees into three accounts 30000 rupees in cash were recovered from scene

कानपुर: डॉक्टरों ने तीन खातों में भेजे थे एक लाख, मौके से मिले 30 हजार नकद, होमगार्ड अफसरों पर भी उठे सवाल

Sat, 17 Oct 2026 10:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 10:46 AM IST
सार

Kanpur News: होमगार्ड भर्ती मेडिकल परीक्षण के दौरान हुई वसूली के मामले में 40-45 अभ्यर्थियों से करीब तीन लाख रुपये की वसूली की बात सामने आई है। इसमें से 30 हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे।

विज्ञापन
Kanpur Doctors transferred one lakh rupees into three accounts 30000 rupees in cash were recovered from scene
होमगार्ड भर्ती में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती मेडिकल परीक्षण के दौरान हुई वसूली के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में 40-45 अभ्यर्थियों से करीब तीन रुपये वसूली की बात सामने आई है। इनमें से 30 हजार रुपये नकद मौके से मिले हैं जबकि एक लाख रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन पहुंचाए गए हैं।

विज्ञापन

ये तीन खाते किन किन लोगों के हैं। इसके अलावा बाकी के 1.70 लाख रुपये कहां गए इसकी भी जांच कराई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पुलिस लाइन में चल रहे मेडिकल परीक्षण के दौरान कुछ होमगार्ड अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिल रही है क्योंकि परीक्षण के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को कोई भी सामान अपने पास रखना मना था। ऐसे में उनके पास उनके बैग और मोबाइल कैसे आ गए, जिससे वे नकद और ऑनलाइन भुगतान कर सके।

विज्ञापन
Trending Videos

करीब दो घंटे देरी से पहुंचे थे दोनों डॉक्टर
एसीपी ने बताया कि गुरुवार को कुल 200 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होना था जिसमें 180 का हो भी चुका था सिर्फ 20 का परीक्षण होना बाकी था। 20 अभ्यर्थियों ने दोनों डॉक्टरों और चालक के खिलाफ खुलकर शिकायत की है। एसीपी के मुताबिक किन विभागीय लोगों की डॉक्टरों के साथ मिलीभगत थी इसकी भी जांच कराई जाएगी। बताया कि दोनों डॉक्टर पुलिस लाइन करीब दो घंटे देरी से पहुंचे थे।

विज्ञापन

किसी की मां तो किसी की पत्नी कोतवाली में डटी रही
शुक्रवार सुबह से ही दोनों डॉक्टरों के परिजन कोतवाली में डटे रहे और जेल जाने से पहले ही जमानत के लिए अधिवक्ताओं के संपर्क में दिखे। डॉ. प्रवीण की पत्नी गरिमा जो कि पनकी सीएचसी में डॉक्टर हैं वह सुबह ही कोतवाली पहुंच गईं। इसके बाद डॉ. महेश की बुजुर्ग की मां भी कोतवाली में एफआईआर लेने के लिए मौजूद रहीं। फिर शाम को दोनों डॉक्टर अचानक बीमार भी पड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed