{"_id":"68693bfde2e7ec412809f8e1","slug":"kanpur-dm-did-inspection-outsider-found-making-prescription-in-chc-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डीएम ने किया निरीक्षण, सीएचसी में पर्चा बनाते मिला बाहरी आदमी, रिपोर्ट के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डीएम ने किया निरीक्षण, सीएचसी में पर्चा बनाते मिला बाहरी आदमी, रिपोर्ट के आदेश
Sat, 05 Jul 2025 08:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:28 PM IST
सार
Kanpur News: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निरीक्षण में बिधनू सीएचसी में पांच डाॅक्टर समेत 33 कर्मी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बिधनू सीएचसी का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिलाधिकारी ने शनिवार को बिधनू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। ओपीडी काउंटर पर बाहरी व्यक्ति के पर्चा बनाते मिलने पर डीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। पांच डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। देर शाम सीएमओ उदयनाथ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक ने थाने में तहरीर दी है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह शनिवार सुबह घाटमपुर तहसील में समाधान दिवस में जा रहे थे। रास्ते में बिधनू सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए। सीएचसी में ओपीडी काउंटर पर सत्यम निवासी ओरियारा पर्चा बनाते मिला।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बिधनू सीएचसी का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ओपीडी रजिस्टर में दर्ज पर्ची संख्या देखी तो 49,314 के बाद 49,320 का क्रमांक मिला। डॉक्टरों से पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दे सका। गड़बड़ी देख फटकार लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बिधनू सीएचसी का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक कक्ष के बाहर पूर्व में तैनात डॉक्टरों के नाम लिखे मिले। डीएम ने वर्तमान डाक्टरों के नाम लिखने के निर्देश दिए।
बाहरी व्यक्ति का इस तरह से अस्पताल में काम कराना पूरी तरह से गलत है। देर शाम अधीक्षक ने विधनू थाने में तहरीर दे दी है। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही जो अनुपस्थित मिले हैं उनका वेतन रोका जाएगा। - डॉ उदयनाथ, सीएमओ