फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Divyangs block GT Road after protesting against corruption

Kanpur: भ्रष्टाचार के विरोध में दिव्यांगों ने धरने के बाद जीटी रोड पर लगाया जाम

Mon, 20 Feb 2023 04:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Feb 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Divyangs block GT Road after protesting against corruption
दिव्यांगों ने जीटी रोड पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में रामादेवी दिव्यांग बोर्ड में भ्रष्टाचार के विरोध में विकलांग एसोसिएशन ने सोमवार दोपहर जीटी रोड जाम कर दी। इससे टाटमिल और रामादेवी की ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पहुंचे एसीपी अमरनाथ ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद आश्वासन दिया। फिलहाल दिव्यांग विकलांग बोर्ड के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि सीएमओ के आने के बाद ही वह यहां से हटेंगे।

विज्ञापन


विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग में लंबे समय से भ्रष्टाचार व्याप्त है। हर काम के रुपए मांगे जा रहे हैं। यहां होने वाले आवेदन गायब कर दिए आते हैं। इसके अलावा यूडीआईडी कार्ड भी नहीं जारी हो रहे हैं। मामले में सोमवार सुबह से दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर दिव्यांग बोर्ड और सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन


करीब 2 घंटे बाद सीएमओ अपने कार्यालय पहुंचे। लेकिन उन्होंने दिव्यांगों से कोई बात नहीं की। इसके बाद एसीएमओ विकलांग बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. कनौजिया भी यहां से उनसे बिना बात किए निकल गए। इसके बाद वीरेंद्र कुमार समस्याओं को लेकर बोर्ड में डॉ कनौजिया के पास पहुंचे। जहां डॉ. ने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वह सीएमओ से जाकर बात करें। इसके बाद वापस लौटे। यह लोग सीएमओ के यहां जाने के लिए बढ़े तभी सीएमओ कार में बैठकर तेजी से निकल गए। उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी इससे आक्रोशित होकर इन्होंने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने समझाया-बुझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed