{"_id":"60ebd9e48ebc3e726e7e01dc","slug":"kanpur-district-panchayat-president-swapnil-varun-took-oath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने ली शपथ, गांवों में शहर जैसा विकास कराने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने ली शपथ, गांवों में शहर जैसा विकास कराने का वादा
Mon, 12 Jul 2021 11:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:28 AM IST
सार
कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने स्वप्निल वरुण को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद स्वप्निल ने सभी 31 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
स्वप्निल वरुण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में स्वप्निल वरुण ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लेने के साथ ही गांवों में शहर जैसा विकास कराने का वादा किया है। साथ ही महिलाओं को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने की भी बात कही।
कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद स्वप्निल वरुण ने सभी 31 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो गांव का विकास कराने का मौका दिया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से काम करेंगी।
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। कहा, मां कमल रानी वरुण के जाने के बाद उनकी राह पर चलने का मौका मिला है। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि शहर में जिस तरह से महापौर विकास करा रही हैं, उसी तरह से स्वप्निल गांव में विकास की गंगा बहाएंगी।
विज्ञापन
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता की उम्मीदें पूरी होंगी, हम सब जनता की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इस दौरान विधायक अभिजीत सिंह सांगा, भगवती सागर, महापौर प्रमिला पांडेय, भाजपा उत्तर इकाई के अध्यक्ष सुनील बजाज आदि उपस्थित रहे।

पहली बैठक में सदस्यों ने दिया परिचय
शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत विकास की पहली बैठक हुई। इसमें विकास समिति का गठन होना था। बैठक शुरू होने से पहले ही अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि आप लोगों को तकलीफ न हो तो समिति गठित करने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जाए। इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया। एजेंडे पर कोई चर्चा नहीं हो सकी।
गुपचुप तरीके से न बने समिति
बैठक के दौरान सदस्य कार्तिकेय शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से नगर में पाषर्दों के घर के बाहर परिचय बोर्ड लगाया जाता है, उसी तरह से जिला पंचायत सदस्यों का भी बोर्ड जिला पंचायत द्वारा लगवाया जाए। वहीं चौबेपुर घाटमपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमवती संखवार ने कहा कि जो भी समिति बने, उसमें पक्ष-विपक्ष के सदस्य भी शामिल हों। गुपचुप तरीके से समिति न बनाई जाए।