फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: District Magistrate directs departments to deploy staff for improving IGRS rankings

कानपुर: जिलाधिकारी बोले- आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने के लिए प्रत्येक विभाग में लगाएं स्टाफ

Mon, 28 Sep 2026 11:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 28 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: District Magistrate directs departments to deploy staff for improving IGRS rankings
जिलाधिकारी ने विकास भवन का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
कार्यालयों में कामकाज और जनशिकायतों के निस्तारण की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। दोपहर 12.20 बजे पहुंचे डीएम ने सबसे पहले डीआरडीए कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रथम तल स्थित पंचायती राज, कृषि, अर्थ एवं सांख्यिकी, उद्यान, डूडा और जिला कार्यक्रम विभाग का जायजा लिया।
विज्ञापन


आईजीआरएस की स्थिति और विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने के लिए प्रत्येक विभाग में स्टाफ लगाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों के एक साथ बैठने की व्यवस्था करने को कहा, ताकि कामकाज व्यवस्थित और पारदर्शी हो तथा जनसमस्याओं का प्रभावी निस्तारण हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने समय से उपस्थिति, स्वच्छता और अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लंबित प्रकरण तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने को कहा। अनावश्यक लंबित मामलों में जिम्मेदारी तय करने तथा नियमित समीक्षा से निगरानी के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीडीओ अभिनव जे जैन, परियोजना निदेशक आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed