फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dispute over sleeping on cot leads to older brother bludgeoning younger brother to death with a brick

यूपी: तख्त पर सोने का विवाद, बड़े ने छोटे भाई को ईंट से कूंचकर मारा, फिर पड़ोसी से बोला- रिश्तेदारों को बता दो

Thu, 22 Oct 2026 11:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 22 Oct 2026 11:04 AM IST
सार

Kanpur Murder News: फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में कमरे के तख्त पर सोने को लेकर हुए मामूली विवाद में बड़े भाई ने नशे की हालत में छोटे भाई की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी वहीं पास में सो गया और सुबह पड़ोसी को सूचना देकर भाग निकला।

विज्ञापन
Kanpur Dispute over sleeping on cot leads to older brother bludgeoning younger brother to death with a brick
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में कमरे में पड़े तख्त पर सोने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार रात बड़े ने छोटे भाई की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात से कुछ देर पहले ही बड़ा भाई दशहरे का मेला देख नशे की हालत में घर पहुंचा। हत्या के बाद वह शव से कुछ दूर पर जाकर सो गया। सुबह पड़ोसी को भाई की मौत की सूचना देकर भाग निकला।

विज्ञापन

पुलिस पहुंची, तो कमरे में रक्तरंजित शव मिला। हालांकि, पुलिस ने सीसी कैमरों की मदद से कुछ ही देर में हत्यारोपी को पकड़ लिया। दर्शनपुरवा में शिव कुमार उर्फ बल्लू कश्यप (35) फैब्रिकेटिंग का काम करता था। साथ में उसका बड़ा भाई पेंटिंग कारीगर सतीश उर्फ बच्ची भी रहता है। माता-पिता का निधन हो चुका है। पांच बहनों की शादी हो चुकी है। घर में दोनों भाई ही साथ रहते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

सिर और चेहरे पर कई वार किए
मंगलवार को दोनों भाई शाम को मेला देखने गए थे। रात में पहले बल्लू घर पहुंचा। कमरे में पड़े तख्त पर लेट गया। फिर नशे में धुत सतीश पहुंचा। पुलिस के अनुसार उसने बल्लू से तख्त से हटने को कहा। मना करने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। तभी सतीश ने छत पर रखी ईंट लाकर बल्लू के सिर और चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नशे में धुत सतीश पास ही चैन की नींद सो गया। सुबह जब बल्लू के शरीर में कोई हलचल नहीं देखी तो पड़ोसी से कहा- भाई खत्म हो गया है। हमारी बहनों को सूचना दे देना। लोग कमरे में पहुंचे तो शव तख्त पर पड़ा मिला। एसीपी ज्योति श्री, फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

विज्ञापन

पहले गुमराह करने की कोशिश, फिर टूट गया
पुलिस ने जब सतीश को पकड़ा तो उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मकान के पुराने विवाद का हवाला देते हुए अपनी बुआ के बेटे पर हत्या का आरोप मढ़ दिया। पुलिस ने जब सख्ती की तो सतीश ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया कि उसी ने तख्त के विवाद में अपने भाई की जान ली है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed