फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dispute over overtaking leads to assault with sticks and rods, stone-pelting

कानपुर: ओवरटेक के विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 26 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Dispute over overtaking leads to assault with sticks and rods, stone-pelting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सनिगवां निवासी सौरभ मौर्या ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार रात वह अपने साथी सुनील कुमार के साथ सनिगवां में डॉ. अनिमेष कुशवाहा के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रामादेवी आरओबी पर दूसरी कार सवार युवकों से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पीछा करके सनिगवां के अन्ना चौराहे के पास उनकी कार रोक ली। इसके बाद मोहित सिंह, कृष्णा ठाकुर, सौरभ सिंह, कुशाग्र सिंह उर्फ लाला और उनके पांच अज्ञात साथियों ने हमला कर दिया। दोनों को रॉड और लाठी-डंडों से पीटा। विरोध करने पर पथराव किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी मौके से भाग निकले। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed