फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dispute over car collision three stabbed the attacker was caught and beaten by the crowd

Kanpur: कारों की टक्कर होने पर विवाद, तीन को चाकू मारी…हमलावर को भीड़ ने पकड़कर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Sep 2025 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Sep 2025 02:43 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र में कार भिड़ने को लेकर विवाद में युवक ने तीन लोगों को चाकू मार दी। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि घायलों को अपस्ताल पहुंचाया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dispute over car collision three stabbed the attacker was caught and beaten by the crowd
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के नौरंगा कस्बे में कारों की मामूली टक्कर होने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हमलावर व उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहीं, आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

घाटमपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा निवासी रामू साहू (32) ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी चन्दापुर गांव निवासी लखन कुरील के (50) के साथ कार से नौरंगा आ रहे थे, जैसे ही वह हुसैना मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। इसके बाद कार चालक गुन्नू उर्फ श्यामू से कहासुनी में विवाद हो गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने घेरकर युवक को पकड़ लिया
इससे गुस्साए गुन्नू उर्फ श्यामू ने कार से चाकू निकालकर दोनों पर चाकू से वार कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। यह देखकर लोगों से युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो ई रिक्शा चालक पंकज (45) को भी युवक ने चाकू मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन

कार भिड़ने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाने के साथ आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाई है। सीएचसी से रामू साहू व पंकज को रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि घायलों को अपस्ताल पहुंचाया गया है। कार भिड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद में युवक ने चाकू मारी है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस ने युवक को कमरे में बंद कर बचाया
मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को उग्र देखा, तो आरोपी युवक को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद थाने से फोर्स बुलाई। अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाई। युवक ने पूछताछ में बताया कि भीड़ उसकी ओर बढ़ी तो कार में फल काटने को रखी चाकू चलाकर बचाव का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed