फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: dispute of land middle-aged put petrol on fire, kept circling the police station, the police did not listen

कानपुर: प्लाट के विवाद में अधेड़ ने पेट्रोल डाल लगाई आग, थाने के काटता रहा चक्कर, पुलिस ने एक न सुनी

Sun, 17 Oct 2021 12:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Oct 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: dispute of land middle-aged put petrol on fire, kept circling the police station, the police did not listen
प्लाट के विवाद में अधेड़ ने पेट्रोल डाल लगाई आग - फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी श्यामनगर चौराहे पर रामपुरम श्याम नगर निवासी ईश्वर चंद दीक्षित (52) ने रविवार सुबह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया है। ईश्वर चंद ने आजाद नगर गंगापुर थाना बिधनू में 2017 में सुनीता वर्मा से 200 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था।
विज्ञापन


जिस पर बाउंड्री वॉल कराने के लिए वह दशहरे पर गए थे। इस दौरान पूजन आदि हो रहा था। तभी श्यामनगर नगर निवासी घनश्याम सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने प्लाट के अपना होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि इस प्लाट को श्याम नगर निवासी जितेंद्र दीक्षित उर्फ जीतू से खरीदा था। इसके बाद घनश्याम सिंह ने पुलिस बुलाकर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


मामले में ईश्वरचंद दीक्षित विधनू थाने पहुंचे। उन्होंने अपनी रजिस्ट्री आदि कागजात सम्मिट किए। लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद वे इसके बाद वे विधनू थाने के चक्कर काटते रहे। निराश होकर उन्होंने रविवार सुबह श्यामनगर चौराहे पर पेट्रोल डालकर खुद पर आग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें हैलट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात भी खुद को आग लगाने का प्रयास किया था। लेकिन उन्हें लोगों ने समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया गया था। बता दें कि इस ईश्वरचंद दीक्षित की तीन बेटियां हैं, जिसमें वेदिका, भूमिका महाराणा प्रताप से बीटेक कर रही हैं।  


जिनकी फीस जमा करने के लिए ईश्वर इस प्लॉट को  बाउंड्री गेट कराकर बेचना चाहते थे। वहीं, इनकी तीसरी बेटी अतिथि नोएडा में किसी कंपनी में जॉब करती है इसके अलावा घर में पत्नी हैं। वे परिवार के साथ राधेश्याम तिवारी के मकान में 4 साल से किराए पर रह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed