फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Disaster rained city jammed waterlogging in localities vehicles overturned in pits

Kanpur: बरसी आफत…शहर जाम, पानी ने घेरीं सड़कें और 100 से ज्यादा मोहल्लों में जलभराव, गड्ढों में पलटे वाहन

Tue, 09 Sep 2025 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Sep 2025 10:51 AM IST
सार

Kanpur News: बारिश के बाद हैलट मेट्रो स्टेशन से गोल चौराहे तक दोनों लेन पर लगे भीषण जाम में करीब 11 से ज्यादा एंबुलेंस फंसी रहीं। इनको निकालने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए। करीब दो घंटे तक यही स्थिति बनी रही सभी एंबुलेंस रेंग-रेंगकर आगे बढ़ीं।

विज्ञापन
Kanpur Disaster rained city jammed waterlogging in localities vehicles overturned in pits
जलभराव में अपने बच्चों को लेकर निकलते अभिभावक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में तेज बारिश से सोमवार को लगभग आधा शहर जलमग्न हो गया। गंगा और पांडु नदी के उफनाने से इनमें गिरने वाले सीसामऊ, सीओडी, रफाका नाले बैकफ्लो हो गए। बारिश के बाद शहरवासी जाम से भी परेशान हुए। जूही खलवा पुल बंद होने से झकरकटी पुल, नयापुल और गोविंदपुरी पुल पर जाम लगा। हैलट रोड सहित कई मार्गों पर एंबुलेंस फंसी रहीं। बर्रा रोड में गड्ढे नजर नहीं आने से लोडर पटल गया।

विज्ञापन

केशवपुरम में मंदिर की दीवार गिरने से कार, बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, नगर निगम ने जलभराव से निजात के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें सक्रिय करने का दावा किया पर कई जगह रात तक पानी नहीं निकला। सोमवार को हुई बारिश से नगर निगम मुख्यालय में पानी टपकने के साथ ही परिसर से केडीए रोड तक जलभराव हुआ। अशोकनगर, सर्वोदयनगर, कौशलपुरी, शास्त्रीनगर, विजयनगर से लेकर गोविंदनगर, साकेतनगर, निरालानगर, किदवईनगर, कल्याणपुर, आवास विकास अंबेडकरपुरम, मंगला विहार सहित 100 से ज्यादा मोहल्लों में पानी भर गया।

विज्ञापन

Kanpur Disaster rained city jammed waterlogging in localities vehicles overturned in pits
गोविंदनगर पुराने पुल पर लगा जाम - फोटो : amar ujala

कई इलाकों के घरों में भरा पानी
सीओडी नाला बैकफ्लो होने से ग्वालटोली, खलासी लाइन के घरों में गंदा पानी और सिल्ट पहुंची। दक्षिणी क्षेत्र में सीओडी नाला बैकफ्लो होने आरबीआई नाला भी उफना गया। इससे किदवईनगर के ब्लाक, बसंतविहार, निरालानगर, उस्मानपुर, रविदासपुरम, गूबा गार्डन, कल्याणपुर खलवा, गुप्ता कालोनी मकड़ीखेड़ा आदि में घरों तक में पानी घुसा। कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग अंबेडकरपुरम केसा चौराहा, पनकी ई-ब्लाॅक में घंटों पानी भरा रहा।

विज्ञापन

Kanpur Disaster rained city jammed waterlogging in localities vehicles overturned in pits
मेडिकल कॉलेज पुल पर लगा जाम - फोटो : amar ujala

राजमार्ग, जीटी रोड, कालपी रोड तक हुए जलमग्न
अफीम कोठी चौराहे व सिटी क्लब के पास, आचार्यनगर से जरीबचौकी, गुमटी क्रॉसिंग, कोकालोला चौराहे से दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर तक और रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कल्याणपुर क्रॉसिंग तक सड़क पर पानी भरने से गड्ढे नजर नहीं आए। आईआईटी से हैलट तक सभी मेट्रो स्टेशनों के पास पानी भरा रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग में गुजैनी बाईपास पर पानी भरने से सर्विसलेन से निकलने वाले वाहनों को दिक्कतें हुईं। सर्वोदयनगर मॉडल रोड भी जलमग्न रहा।

विज्ञापन

Kanpur Disaster rained city jammed waterlogging in localities vehicles overturned in pits
मरियमपुर चौराहे पर लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala

मेट्रो की लापरवाही से आठ मोहल्ले हुए जलमग्न
मेट्रो के लापरवाह अफसरों ने जूही हमीरपुर रोड, जूही गढ़ा में गहरी सीवर लाइन ठीक नहीं कराई। इससे जूही गढ़ा, जूही बंबुरहिया, परमपुरवा से गोविंदनगर चावला चौराहा, नंदलाल चौराहा, 13 ब्लाॅक सब्डी मंडी, निरालानगर, विनोवानगर आदि मोहल्लों में घंटों पानी भरा रहा। इस पर नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अफसरों को फोन कर पानी निकासी के बंदोबस्त करने को कहा।

Kanpur Disaster rained city jammed waterlogging in localities vehicles overturned in pits
जूही खलवा पुल पर बारिश केबद जल भराव - फोटो : amar ujala

पानी भरने से जूही खलवा पुल हुआ बंद
जूही खलवा पुल में पानी भरने के बाद नगर निगम ने संपवेल चालू कर इसकी निकासी शुरू कराई। यहां बैरियर लगा पुल बंद करा दिया गया। देर रात रात तक पानी निकाला जाता रहा। इधर से निकलने वाले वाहन झकरकटी पुल नया पुल होते हुए या गोविंदपुरी पुल से आगे गए। यहां जाम से लोग परेशान हुए।

Kanpur Disaster rained city jammed waterlogging in localities vehicles overturned in pits
फजलगंज चौराहे से कबाडी मार्केट चौराहे पर जल भराव के बीच निकलते वाहनों - फोटो : amar ujala

गंगा और पांडु नदी उफनाने से कई नाले बैक फ्लो हुए। इसी वजह से पानी निकलने में घंटों लग गए। सभी जोनों में क्विक रिस्पॉन्स टीमें सक्रिय कर दी गई थीं। जोनल अभियंता भी क्षेत्र में पानी निकासी के बंदोबस्त करते रहे। शाम तक ज्यादातर मोहल्लों से पानी निकल गया था। फिर तेज बारिश न हुई तो सुबह जूही खलवा पुल से यातायात शुरू हो जाएगा।  -एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

Kanpur Disaster rained city jammed waterlogging in localities vehicles overturned in pits
जेके मंदिर से मेडिकल काॅलेज पुल पर तक लगे भीषण जाम में घंटो फंसे रहे वाहनों की लगी कतार - फोटो : amar ujala

हैलट मेट्रो स्टेशन से गोल चौराहे तक फंसीं 11 से ज्यादा एंबुलेंस
बारिश के बाद हैलट मेट्रो स्टेशन से गोल चौराहे तक दोनों लेन पर लगे भीषण जाम में करीब 11 से ज्यादा एंबुलेंस फंसी रहीं। इनको निकालने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए। करीब दो घंटे तक यही स्थिति बनी रही सभी एंबुलेंस रेंग-रेंगकर आगे बढ़ीं। इसी तरह रावतपुर क्रॉसिंग के पास जलभराव के कारण वाहन सवार व एंबुलेंस धीरे-धीरे निकल सकीं। कबाड़ी मार्केेट, चेन फैक्टरी चौराहा, फजलगंज, शास्त्रीनगर, काकादेव नीरझीर चौराहा, डबल पुलिया, विजयनगर, नजीराबाद, पीरोड सीसामऊ में भीषण जाम की स्थिति रही। लाजपतनगर से मरियमपुर मार्ग पर लगे जाम में एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह भी फंस गईं। यहां उन्होंने देखा किए एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जाम की वजह से निकल नहीं पा रही है। इस पर उन्होंने खुद जाम हटाकर मरीज को अस्पताल भेजा। स्कूली छात्र-छात्राएं भी जाम में फंसकर परेशान हुए।

Kanpur Disaster rained city jammed waterlogging in localities vehicles overturned in pits
गोविंद नगर चावला मार्केट चौराहे से नंदलाल चौराहा और निराला नगर लेबर मंडी तक भीषण जाम - फोटो : amar ujala

गलियों से निकले लोग तो वहां भी लगा जाम
दोपहर दो बजे से लेकर रात के आठ बजे तक शहर के हर चाैराहा, गली जाम से जुझता रहा। कुछ जगहों पर बारिश से धंसी सड़कों की वजह से तो कुछ जगहों पर लबालब भरे पानी के कारण लंबा जाम दिखा। स्थिति यह रही कि टाटमिल चाैराहे से फजलगंज तक कार से आने में दो घंटे लगे। जबकि 20 मिनट का रास्ता है। इसी तरह जो नाैबस्ता से स्वरूप नगर आना चाह रहा था, वह नंदलाल चाैराहे से लेकर फजलगंज के बीच एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। न दुपहिया वाले आगे बढ़ पा रहे थे न ही अन्य कोई । वाहनो की भीड़ इतनी अधिक और बेतरतीब थी कि लोगों का पैदल निकल पानी भी मुश्किल हो रहा था। एक गली से दूसरी गली होते हुए लोग अपना वाहन लेकर जैसे ही मुख्यमार्ग तक आते जाम में फंस जाते थे। थोड़ी देर के बाद गलियों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जो जहां फंस गया वहां से हिल भी नहीं पा रहा था। पहले दो घंटे तक बारिश फिर छह घंटे तक जाम ने लोगों को बेदम कर दिया। पुलिस फोर्स कई स्थानों पर नजर आई लेकिन जाम इतना भीषण रहा कि उसे भी खुलवाने में घंटों लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed