{"_id":"6a5c71b974086ad6150593ca","slug":"kanpur-dilapidated-high-mast-pole-hanging-by-power-cables-villagers-lives-at-risk-for-four-days-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिजली की केबल के सहारे लटका है जर्जर हाईमास्क पोल, चार दिनों से ग्रामीणों की जान पर आफत, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिजली की केबल के सहारे लटका है जर्जर हाईमास्क पोल, चार दिनों से ग्रामीणों की जान पर आफत, हादसे का खतरा
Sun, 19 Jul 2026 12:12 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:12 PM IST
सार
Kanpur News: चौबेपुर ब्लॉक के देवपालपुर गांव में जंग लगने के कारण एक हाईमास्क पोल नीचे से टूट गया है। पिछले चार दिनों से यह पोल बिजली की एलटी लाइन के तारों पर लटका हुआ है, जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी इसे हटाने नहीं आए।
विज्ञापन
केबल के सहारे झूलता जर्जर हाईमास्क पोल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में चौबेपुर ब्लॉक के देवपालपुर गांव में इन दिनों लोग डर के साये में जी रहे हैं। गांव में लगा एक हाईमास्क लाइट पोल करीब चार दिन पहले तेज हवा के कारण जड़ से टूट गया था। जर्जर हो चुके इस पोल में नीचे से काफी जंग लग चुकी थी, जिसके चलते यह अचानक भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन
सबसे खतरनाक स्थिति यह है कि पोल जमीन पर गिरने के बजाय ठीक ऊपर से गुजर रही बिजली की एलटी लाइन के तारों पर अटक गया है। पिछले चार दिनों से यह भारी-भरकम पोल बिजली के केबल के सहारे ही हवा में झूल रहा है। केबलों पर बढ़ते दबाव के कारण किसी भी समय बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर सकता है।
विज्ञापन
विभाग ने नहीं ली अब तक सुध
इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और ग्रामीणों की जान खतरे में है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना तुरंत संबंधित बिजलीघर के अधिकारियों को दी थी। इसके बावजूद, अब तक किसी भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी ने मौके पर आकर इस खतरनाक पोल को हटाने या मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई है।