{"_id":"66826a840ad9dbed0a060ded","slug":"kanpur-deputy-cm-flagged-off-the-communicable-disease-prevention-campaign-at-kanshiram-hospital-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कांशीराम अस्पताल में संचारी रोकथाम अभियान का डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कांशीराम अस्पताल में संचारी रोकथाम अभियान का डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Mon, 01 Jul 2024 02:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:07 PM IST
सार
डिप्टी सीएम डॉ. बृजेश पाठक सोमवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कांशीराम अस्पताल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
संचारी रोकथाम अभियान का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम डॉ. बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
कानपुर में चकेरी के कांशीराम अस्पताल में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर डिप्टी सीएम डॉ. बृजेश पाठक ने किया। इस दौरान उन्होंने संचारी रोगों व उससे बचाव के बारे में बताया। साथ ही सभी को अभियान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी सीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सभी को भागीदारी जरूरी है।
अपने आसपास जलभराव व गंदगी न होने दें। हरी झंडी दिखाने के दौरान डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से रूबरू हुए। यह अभियान 31 जुलाई तक चलने की बात कही। उन्होंने कांशीराम अस्पताल में होने वाले जलभराव के शीघ्र निस्तारण करने की बात कही। कहा कि इस मसले को जिलाधिकारी स्वयं देखेंगे। उसके साथ उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो व्यवस्था है व स्टाफ की कमी है उन्हें दूर करने के लिए प्रयास जारी है। इससे जनता को समुचित और बेहतर उपचार मिल सकेंगे। इस दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. संजू अग्रवाल, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रंजन कुमार, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ संजय काला, सीएमएस डॉ. स्वदेश गुप्ता आदि रहे।
कांशीराम अस्पताल बना 'तालाब ', डिप्टी सीएम शर्म से पानी-पानी
काशीराम अस्पताल में सोमवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण अस्पताल परिसर तालाब बन गया। इससे आने वाले मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। वहीं अस्पताल परिसर में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ करने डिप्टी सीएम डॉ. बृजेश पाठक सोमवार सुबह करीब 11:10 बजे पहुंचे। उनका काफिला भी इसी पानी से होता हुआ अस्पताल परिसर के अंदर पहुंचा। यह देख जिला अधिकारी समेत उच्च अधिकारी असहज दिखे। मंच पर भी इस बात को लेकर चर्चा होती रही। इस दौरान उन्होंने मीडिया से इस समस्या के निस्तारण की बात कही।
विज्ञापन
जलकल के टैंकरों ने पानी निकालना शुरू किया
अस्पताल में जलभराव होने के दौरान पहुंचे डिप्टी सीएम के सामने जिले के अफसरों की खासी फजीहत हुई। इस पर जल कल के कई टैंकर अस्पताल से पानी निकालने में जुड़ गए। अस्पताल के लोगों का कहना है कि अभी बारिश होगी तो फिर परिसर तालाब की शक्ल में तब्दील हो जाएगा। जलकल ने यहां पर पंप सेट भी मंगाया है हालांकि इसका उपयोग नहीं हो सका।