Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Deputy CM Brajesh Pathak attacks SP Congress says they raise questions about EVMs the moment they lose

कानपुर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर हमला, कहा- हारते ही उठाते हैं ईवीएम पर सवाल, कही ये बात

Wed, 04 Nov 2026 02:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Nov 2026 02:02 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इंडी गठबंधन, राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस संविधान की भावना को दरकिनार कर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Deputy CM Brajesh Pathak attacks SP Congress says they raise questions about EVMs the moment they lose
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इंडी गठबंधन के कोई भी मंसूबे पूरे नहीं होंगे। भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जनता के बीच अपनी जमीन खो चुकी हैं। ये दल केवल तुष्टीकरण की राजनीति के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं। वह मंगलवार को कानपुर में भाजपा की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की भावना को दरकिनार किया है। चुनाव जीतने पर इन्हें ईवीएम में कोई खामी नजर नहीं आती, लेकिन हारते ही ईवीएम पर सवाल उठाने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने की उम्मीद में जेलों में बंद गुंडे और माफिया भी खुशियां मना रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार बदलने पर वे बाहर आकर फिर जनता पर अत्याचार करेंगे, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुस्लिम तुष्टीकरण के आधार पर राजनीति करती है, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने इंडी गठबंधन के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे पर्दे के पीछे से देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की बातें कर रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं करना चाहते। उन्होंने दावा किया कि जनता के समर्थन से भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed