फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dengue Update, 25 new cases of dengue...107 suspects, 45 fever patients admitted in Halat, CMO issued a

Kanpur Dengue Update: डेंगू के 25 नए केस...107 संदिग्ध, हैलट में बुखार के 45 रोगी भर्ती, सीएमओ ने जारी की अपील

Tue, 12 Sep 2023 02:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Sep 2023 02:40 PM IST
सार

Kanpur News: डेंगू, चिकुनगुनिया के केस जहां मिल रहे हैं। वहां दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके साथ वायरल फीवर के भी रोगी आ रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि पानी इकट्ठा न होने दें, घर के आसपास सफाई रखें। ताजा खाना खाएं। इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है।

विज्ञापन
Kanpur Dengue Update, 25 new cases of dengue...107 suspects, 45 fever patients admitted in Halat, CMO issued a
डेंगू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में डेंगू, रहस्मयी बुखार के संक्रमण का फैलाव लगातार तेज हो रहा है। डेंगू के लक्षण वाले रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इन रोगियों की हालत जल्दी खराब हो जाती है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। सोमवार रात तक हैलट इमरजेंसी में 45 रोगियों को भर्ती किया गया। इसके साथ बच्चे भी डेंगू और हाई ग्रेड बुखार की चपेट में आ रहा है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों की आशंका है कि डेंगू संक्रमण का फैलाव तेज होगा। हैलट का फीवर वार्ड फुल हो गया है। इसके साथ ही उर्सला और निजी अस्पतालों में रोगी भर्ती हो रहे हैं। हाई ग्रेड फीवर के बाद लिवर और गुर्दे की दिक्कत हो रही है। पहले से रोगग्रस्त कोमॉर्बिड रोगियों को सांस की दिक्कत हो रही है, उनका वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है। हैलट ओपीडी में सोमवार को सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रही है।

विज्ञापन

42 सैंपल में आठ रोगियों को डेंगू की पुष्टि
हैलट में वैसे तो कुल 2183 रोगी आए, लेकिन मेडिसिन विभाग की डॉ. जेएस कुशवाहा और डॉ. आरके वर्मा की ओपीडी में रोगियों की संख्या 404 रही है। इनमें ज्यादातर बुखार के रोगी रहे हैं। 40 डेंगू संदिग्ध रोगियों के सैंपल जांच के लिए माइक्रबायोलॉजी विभाग भेजे गए। इसके पहले भेजे गए 42 सैंपल में आठ रोगियों को डेंगू की पुष्टि माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने की है।  इसी तरह उर्सला की लैब में छह रोगियों को डेंगू की पुष्टि हुई है।

27 डेंगू संक्रमितों की सूची जारी
इनमें तीन रोगी सरसौल क्षेत्र के गांव नसड़ा, दो डेंगू रोगी हरचंदखेड़ा में मिले हैं। इसके अलावा एक रोगी शुक्लागंज का है। हैलट और उर्सला मिलाकर 14 डेंगू संक्रमित मिले। इसके अलावा मसवानपुर और रमईपुर में मलेरिया के दो रोगी मिले। वहीं पोर्टल पर सोमवार को 27 डेंगू संक्रमितों की सूची जारी की गई।  सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि 16 संक्रमित पुराने हैं। 11 नए संक्रमित हैं।

विज्ञापन

67 डेंगू संदिग्ध और 72 मलेरिया के रोगियों का सैंपल भेजा
इनमें सरसौल क्षेत्र के अलावा सराय मसवानपुर, आवास विकास कल्याण, कच्ची बस्ती गोविंदनगर, पनकी, पतरसा घाटमपुर के हैं। इसके अलावा औरैया का एक और उन्नाव के दो संक्रमित हैं। हैलट में डेंगू का एक, बालरोग अस्पताल में डेंगू के दो रोगी भर्ती हैं। इसके अलावा उर्सला और कांशीराम अस्पताल में भी रोगियों का इलाज चल रहा है। कुछ रोगियों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। जिला मलेरिया विभाग की टीम ने 67 डेंगू संदिग्ध और 72 मलेरिया के लक्षण वाले रोगियों का सैंपल जांच के लिए भेजा है।

डेंगू, चिकुनगुनिया के केस जहां मिल रहे हैं। वहां दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके साथ वायरल फीवर के भी रोगी आ रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि पानी इकट्ठा न होने दें, घर के आसपास सफाई रखें। ताजा खाना खाएं। इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है। ऐसे में एहतियात जरूरी है।  -डॉ. आलोक रंजन, सीएमओ कानपुर नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed