फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Demand to extend deadline for tax audit report traders raised questions on problem of income tax portal

Kanpur: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, व्यापारियों ने आयकर पोर्टल की समस्या पर उठाया सवाल

Thu, 25 Sep 2025 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Sep 2025 12:46 PM IST
सार

Kanpur News: संतोष गुप्ता ने सरकार और आयकर विभाग से इस परिस्थिति को समझते हुए अंतिम तिथि को एक महीने तक बढ़ाने की अपील की है, ताकि यह कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।

विज्ञापन
Kanpur Demand to extend deadline for tax audit report traders raised questions on problem of income tax portal
संतोष कुमार गुप्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मर्चेंट चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश की जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि को एक महीने बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 तक करने की मांग की है। नियमानुसार, आयकर की धारा 44एबी के तहत टैक्स ऑडिट रिपोर्ट 30 सितंबर 2025 तक चार्टर्ड अकाउंटेंट के डिजिटल हस्ताक्षर से अपलोड करनी अनिवार्य है।

विज्ञापन

समय पर अपलोड न करने पर आयकर की धारा 271बी के तहत बिक्री या कुल प्राप्तियों का आधा प्रतिशत, अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। संतोष गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए सभी कारोबारियों की ऑडिट रिपोर्ट को 30 सितंबर तक अपलोड करना संभव नहीं है। हाल ही में 15 सितंबर तक सभी आयकर रिटर्न दाखिल करने में वे व्यस्त थे।

विज्ञापन

लॉग-इन में काफी दिक्कतें आ रही थीं
इसके अलावा, आयकर विभाग का ई-फाइलिंग पोर्टल भी सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा था, और सर्वर डाउन होने से लॉग-इन में काफी दिक्कतें आ रही थीं। यहां तक कि आयकर चालान जनरेट करने और ऑनलाइन धनराशि जमा करने में भी परेशानी हो रही थी। इन समस्याओं के बावजूद, सरकार ने अंतिम तिथि सिर्फ एक दिन के लिए बढ़ाई, जिससे चार्टर्ड अकाउंटेंट के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed