{"_id":"6943d81966ee54287f035037","slug":"kanpur-demand-for-a-service-road-from-nh-34-to-the-ring-road-ashok-rawat-and-arun-pathak-met-with-gadkari-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एनएच-34 से रिंग रोड तक सर्विस रोड की मांग, गडकरी से मिले अशोक रावत व अरुण पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एनएच-34 से रिंग रोड तक सर्विस रोड की मांग, गडकरी से मिले अशोक रावत व अरुण पाठक
Thu, 18 Dec 2025 04:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Dec 2025 04:02 PM IST
विज्ञापन
गडकरी से मिले अशोक रावत व अरुण पाठक
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 (पुराना एनएच-91) से कानपुर रिंग रोड के किनारे सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक और मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए क्षेत्र की गंभीर यातायात समस्याओं से अवगत कराया।
एमएलसी अरुण पाठक ने बताया कि उनके विधान परिषद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तातियागंज से होकर कानपुर रिंग रोड गुजरती है, जो आगे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बिठूर तक जाती है। इसके बावजूद एनएच-34 से रिंग रोड को जोड़ने वाला कोई सुरक्षित व सुगम संपर्क मार्ग नहीं है। इससे स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं, व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
चकरोड खत्म होने से बढ़ी परेशानी, सीधा मार्ग नहीं
एमएलसी ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि वर्ष 2023 में 4/6 लेन एनएच-34 के निर्माण के बाद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन बिठूर के लिए कोई सीधा व सुविधाजनक मार्ग विकसित नहीं किया गया। पहले जो चकरोड आवागमन का सहारा था, वह रिंग रोड निर्माण में समायोजित हो गया, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि एनएच-34 से कानपुर रिंग रोड के किनारे सर्विस रोड का निर्माण न केवल यातायात सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि इससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। धार्मिक पर्यटन, स्थानीय व्यापार और उद्योगों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।
एमएलसी अरुण पाठक ने मांग की कि प्रस्तावित सर्विस रोड के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी तथा सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक विकास को नया आयाम प्राप्त होगा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।