फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Delhi's Hariom slammed Africa's Saidi, injured his leg

Kanpur: दिल्ली के हरिओम ने अफ्रीका के साइदी को पटका, पैर में लगी चोट

Mon, 23 Dec 2024 12:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 12:28 AM IST
सार

Kanpur News: केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में हुई पहली बार हुई अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Kanpur: Delhi's Hariom slammed Africa's Saidi, injured his leg
अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवास विकास कल्याणपुर के केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में हुई पहली बार हुई अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खास बात यह रही कि दिल्ली के हरिओम ने दक्षिण अफ्रीका के साइदी ग्लोडी को पटकनी दी। इस दौरान साइदी का पैर में चोट लग गई।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में बिहार के विशाल ने बरेली के ऋषभ को 10 मिनट चले मुकाबले में हराया। दूसरे मुकाबले में बिहार की शालू ने नोएडा की साबिया को पटकनी दी। हरियाणा के विनय ने नोएडा के निखिल को जोरदार पंच मार नाॅकआउट किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय कपूर ने कहा कि पहली बार आयोजित हुई प्रतियोगिता ने इस खेल को कानपुर में एक नया मुकाम दिया है। इस चैंपियनशिप का दूसरा सीजन कानपुर की शान बनेगा।
विज्ञापन


मिक्स्ड मार्शल आर्ट में आगे आएं कानपुर के युवा: खली
प्रतियोगिता में आए मशहूर रेसलर ग्रेट खली ने कहा कि देश में खेलों का भविष्य अच्छा है। भाजपा की खेलों के प्रति पॉलिसी अच्छी है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट में काफी अच्छे खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं, जो आने वाले समय में भारत का नाम ऊंचा करेंगे। हर घर से एक खिलाड़ी जरूर निकलना चाहिए। खली ने कहा कि कानपुर में खेल के लिए जबरदस्त माहौल है। भविष्य में भी यहां पर और भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन होना चाहिए। पंजाब में मिक्स्ड मार्शल आर्ट के बेहतरीन खिलाड़ी निकल रहे हैं। कानपुर से भी ऐसे खिलाड़ियों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed