फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Deleted messages from Arifs mobile phone could reveal many secrets he was preparing to leave the city

UP: आरिफ के मोबाइल के डिलीट मैसेज खोल सकते हैं कई राज, सूटकेश और बैग कर रखे थे पैक, शहर छोड़ने की थी तैयारी

Sun, 16 Nov 2025 09:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Nov 2025 09:30 AM IST
सार

Kanpur News: डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी के बाद डॉ. आरिफ को भी अंदेशा हो गया था कि जल्द ही सुरक्षा एजेंसियां उस तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में उसने शहर छोड़कर भागने की तैयारी कर ली थी। एनआईए ने डॉ. आरिफ को दबोचा तब अशोकनगर स्थित उसके किराये के मकान में सूटकेश और बैग पैक रखे थे।

विज्ञापन
Kanpur Deleted messages from Arifs mobile phone could reveal many secrets he was preparing to leave the city
डॉ. आरिफ की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में डॉ. शाहीन के करीबी कॉर्डियोलॉजी के डॉ. आरिफ का लैपटॉप और आईफोन से कई राज खुल सकते हैं। दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच एजेंसियां डॉ. आरिफ को दिल्ली ले गई हैं। उसके मोबाइल और लैपटॉप को भी वह अपने साथ ले गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियां डॉ. आरिफ के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच करा रहीं हैं। चैट हिस्ट्री, फोटो, ईमेल और डिजिटल डॉक्यूमेंट की जांच के दौरान एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले हैं।

विज्ञापन

कई मैसेज डिलीट किए गए थे, जिन्हें रिकवर कराया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मूल रूप से जम्मू के अनंतनाग का रहने वाला डॉ. आरिफ के पास एक आईफोन और एक की-पैड फोन मिला था। आरिफ की कॉल डिटेल्स में कुछ मोबाइल नंबर पर उसने कई बार और काफी देर तक बात की है। इसमें से कई डॉक्टर और कई जम्मू के रहने वाले लोग हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

आरिफ ने सूटकेश और बैग कर रखे थे पैक, शहर छोड़ने की थी तैयारी
डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी के बाद डॉ. आरिफ को भी अंदेशा हो गया था कि जल्द ही सुरक्षा एजेंसियां उस तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में उसने शहर छोड़कर भागने की तैयारी कर ली थी। एनआईए ने डॉ. आरिफ को दबोचा तब अशोकनगर स्थित उसके किराये के मकान में सूटकेश और बैग पैक रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed