फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Youth team will oversee development works in Paraunkh, formation of Mother Pathridevi Yuva Gram Seva Vahini

कानपुर देहात : परौंख में विकास कार्यों की देखरेख करेगी युवा टोली, मां पथरीदेवी युवा ग्राम सेवा वाहिनी का गठन

Sat, 18 Jun 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Youth team will oversee development works in Paraunkh, formation of Mother Pathridevi Yuva Gram Seva Vahini
पोषण वाटिका के पौधो में पानी डालते युवा। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में ओपेन जिम, आंबेडकर पार्क, पोषण वाटिका, अमृत सरोवर व अमृत वाटिका आदि की देखरेख के लिए 16 सदस्यीय मां पथरीदेवी युवा ग्राम सेवा वाहिनी समिति बनाई है।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की सिंचाई एवं सुरक्षा का संकल्प लेकर देखरेख शुरू कर दी है। इस बाबत सदस्यों ने राष्ट्रपति को संकल्प पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ पैतृक गांव परौंख आए थे। इससे पहले जिला प्रशासन ने गांव में कई विकास कार्य कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से पोषण वाटिका व अमृत वाटिका में लगाए पौधों की नियमित देखरेख जरूरी है। ऐसे में गांव के युवाओं ने ज्ञानेंद्र सिंह के संरक्षण में मां पथरीदेवी युवा ग्राम सेवा वाहिनी गठित की है।
वाहिनी में रणवीर सिंह को अध्यक्ष, शिवमोहन कुशवाहा को उपाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, पंकज श्रीवास्तव को संरक्षक, अजय शर्मा को फोटो डिजाइनर, शेखर ठाकुर को कोषाध्यक्ष, अभिषेक सिंह को मंत्री, गोपाल बाथम को महामंत्री, राहुल राठौर को सोशल मीडिया प्रभारी तथा उदय सिंह, रिषभ गुप्ता, हरिश्चंद्र, धीरेंद्र कोविंद, अश्वनी कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह व कृष्ण पाल सिंह को सदस्य बनाया गया है।
वाहिनी के मंत्री अभिषेक सिंह ने बताया कि परौंख में बनवाए गए ओपेन जिम, आंबेडकर पार्क, पोषण वाटिका, अमृत सरोवर व अमृत वाटिका आदि की देखरेख के लिए गांव के युवाओं की 16 सदस्यीय समिति बनाई है।
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रपति को गांव की संपत्ति की सुरक्षा करने का संकल्प पत्र भेजा है। पोषण वाटिका, अमृत वाटिका व ओमन जिम में लगे पौधों व प्राथमिक स्कूल परिसर में लगे झूलों की देखभाल शुरू कर दी है।

परौंख में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह ग्राम पंचायत की संपत्ति हैं। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी सभी की है। ग्राम पंचायत के युवाओं ने विकास कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी ली है तो यह सराहनीय पहल है। - प्रशांत कुमार, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed