{"_id":"6a0bf9f43bc9ac04d0023d30","slug":"kanpur-dehat-workers-protest-at-two-factories-in-raniya-agitation-ends-on-assurance-from-administration-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: रनियां की दो फैक्ट्रियों में मजदूरों का धरना-प्रदर्शन, सहायक श्रमायुक्त के आश्वासन पर थमा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: रनियां की दो फैक्ट्रियों में मजदूरों का धरना-प्रदर्शन, सहायक श्रमायुक्त के आश्वासन पर थमा हंगामा
Tue, 19 May 2026 11:19 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 19 May 2026 11:19 AM IST
सार
Kanpur Dehat News: रनियां में ग्रेफलेक्स और मंटोरा ऑयल फैक्टरी के मजदूरों ने बोनस और अवकाश की मांग को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन किया। इसे अधिकारियों ने वार्ता कर शांत कराया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र रनियां स्थित ग्रेफलेक्स ग्रेटिंग प्राइवेट लिमिटेड और मंटोरा आयल फैक्टरी के मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों ने अवकाश, बोनस समेत अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि सभी मांगें पूरी होने के बाद ही वह काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान फैक्टरी गेट पर काफी संख्या में मजदूर जुटे रहे। सूचना पर ट्रैफिक सीओ संजय गुप्ता और सहायक श्रमायुक्त रामाशीष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मजदूरों को फैक्टरी परिसर के अंदर कर वार्ता की और समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मजदूरों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन