फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Workers fell after consuming tobacco, died, there was uproar in the family

कानपुर देहात ः तंबाकू खाते ही गश खाकर गिरा मजदूर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 24 Mar 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Workers fell after consuming tobacco, died, there was uproar in the family
मृतक मुकेश का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। निर्माणाधीन दुकान में काम करने गया एक श्रमिक तंबाकू खाने के बाद अचानक बेहोश हो गिरकर गया। लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डेरापुर कस्बे के वार्ड नंबर आठ शंकर नगर निवासी मुकेश राठौर (24) बुधवार को घर से डेरापुर की रामलीला मार्केट की निर्माणाधीन दुकान में मजदूरी करने गया था। काम शुरू होने से पहले उसने तंबाकू खाई।
विज्ञापन

तभी वहीं पर अचानक गश खाकर गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर पवन गुप्त ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर मां कुसमा देवी, भाई पंकज, श्रीकिशन, पूरन सहित अन्य परिवारीजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई श्रीकृष्ण ने बताया कि मुकेश के गले में एक गांठ थी। इससे उसे सांस लेने में परेशानी होती थी। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह गांठ का ऑपरेशन नहीं करा सका। शायद उसी से दिक्कत हुई है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार सेंगुर नदी घाट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed