फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Women troubled by drug addicts demonstrated, demanding removal of liquor contract from the township

कानपुर देहात : नशेबाजों से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बस्ती से शराब ठेका हटवाने की मांग

Sun, 27 Feb 2022 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Women troubled by drug addicts demonstrated, demanding removal of liquor contract from the township
भाऊपुर स्थित शराब ठेका पर प्रदर्शन करती महिलाएं। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
शिवली। बस्ती में ठेका होने और नशेबाजों से परेशान होकर भाऊपुर की महिलाओं ने शनिवार को झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शराब ठेका गांव के बाहर करने की मांग को लेकर चौकी इंचार्ज को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भाऊपुर में कानपुर नगर सीमा से सटे बस्ती के बीच बाजार में अंग्रेजी व देशी शराब का ठेका संचालित है। सड़क से होकर निकलने वाली महिलाओं व ग्रामीणों को शराबी परेशान करते हैं। शनिवार को महिलाएं जुटीं और झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव निवासी उमाकांती, सुमन, ऊषा, दीपा, प्रीती, रजनी, आशा, सियादुलारी, माया, रानी, बबिता ने शराब ठेका को गांव से बाहर करने की मांग की। सूचना पर पहुंचे भाऊपुर चौकी प्रभारी भागमल ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों व आबकारी निरीक्षक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed