फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Woman's body found hanging from a noose in the toilet inside the house in Keshavnagar

कानपुर देहात : केशवनगर में घर के अंदर शौचालय में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 20 Mar 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Woman's body found hanging from a noose in the toilet inside the house in Keshavnagar
रसूलाबाद। केशव नगर में गुरुवार की रात ट्रक चालक की पत्नी ने छत के ऊपर बने शौचालय में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

केशव नगर निवासी उमाकांत उर्फ पिंटू यादव की शादी 15 वर्ष पहले उन्नाव के फतेहपुर चौरासी निवासी निशा (36) के साथ हुई थी। विवाह के काफी समय बाद भी बच्चे न होने से वह अवसाद में रहती थी।
विज्ञापन

गुरुवार की रात छत के ऊपर बने शौचालय के रोशनदान में फंदा डालकर निशा ने आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने शव को नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। वहां डॉ. बृजेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने इसकी सूचना निशा के पिता कलेक्टर सिंह व पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed