{"_id":"625f0dcab86fbf0c96095e6a","slug":"kanpur-dehat-woman-dies-before-delivery-husband-accuses-doctor-of-not-referring-her-on-time-pukhrayan-news-knp6921550179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : प्रसव से पहले महिला की मौत, पति ने चिकित्सक पर समय से रेफर न करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : प्रसव से पहले महिला की मौत, पति ने चिकित्सक पर समय से रेफर न करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद सीएचसी में बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। सीएचसी में मंगलवार की सुबह गर्भवती की प्रसव के पहले ही मौत हो गई। मृतका के पति ने चिकित्सकों पर समय से दूसरे अस्पताल रेफर नहीं करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जालौन के राजघाट चुन्नीगंज कालपी निवासी भूरा ने बताया कि पत्नी रुकसार (30) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार सुबह भोगनीपुर के चौरा गांव की आशा अर्चना देवी के माध्यम से पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां प्रसव से पहले हालत बिगड़ने पर डॉ. आरती ने पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से पत्नी को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। भूरा ने बताया कि पत्नी की हालत सुबह ही बिगड़ रही थी।
विज्ञापन
इस पर उसे रेफर करने के लिए डॉक्टर से कहा था, फिर भी उसकी नहीं सुनी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान ने पुलिस को सूचना दी। डॉ. अनूप सचान ने बताया कि महिला को झटके आने की समस्या पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
बताया कि यदि अतिक्रमण के कारण गेट के सामने वाहन नहीं खड़े होते तो एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंच जाती। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की मौत से सांस सुबरातन, नौ वर्षीय बेटा आदिल और छह वर्षीय बेटी रानी बिलखते रहे।