{"_id":"64512d3b74bef8c97e012d9c","slug":"kanpur-dehat-woman-died-by-putting-her-head-on-track-in-front-of-the-train-kanpur-dehat-woman-died-by-puttin-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: महिला ने ट्रेन के आगे पटरी पर सिर रखकर दी जान, पति की बीमारी व बेटी की शादी को लेकर थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: महिला ने ट्रेन के आगे पटरी पर सिर रखकर दी जान, पति की बीमारी व बेटी की शादी को लेकर थी परेशान
Tue, 02 May 2023 09:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 May 2023 09:09 PM IST
सार
कानपुर देहात में महिला ने ट्रेन के आगे रेल की पटरी पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शशि पाल की फाइल फोटो व घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात के रूरा में पति की बीमारी और बेटी की शादी को लेकर परेशान एक महिला ने मंगलवार को ट्रेन के आगे रेल की पटरी पर सिर रखकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच करने के साथ परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बैजूपुरवा गांव निवासी सत्य नारायण उर्फ नेता पाल ने बताया कि वह कानपुर नगर में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
आठ महीने से वह बीमार चल रहा है। इलाज के दौरान उसकी नौकरी छूट गई। इससे परिवार के सामने आर्थिक समस्या पैदा हो गई। पत्नी शशि पाल (45) आर्थिक तंगी और बेटी की शादी को लेकर मानसिक तनाव में रहती थी। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे शशि शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली और पतरा गांव के सामने ट्रेन के आगे रेल पटरी पर सिर रख दिया।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। शशि की मौत की खबर मिलते ही सत्य नारायण, उसकी बेटियां रौनक (20), असवी (15) और बेटा अमन (17) बिलख पड़े। स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने घटना की सूचना रूरा थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पारिवारिक समस्याओं चलते महिला ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन