{"_id":"6244afcdd29aba37cd73da5e","slug":"kanpur-dehat-when-the-paper-of-intermediate-english-was-canceled-the-principal-surrounded-the-principal-and-the-students-created-a-ruckus-akbarpur-news-knp6884354165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर रद्द होने पर कहीं प्रधानाचार्य को घेरा तो कहीं छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर रद्द होने पर कहीं प्रधानाचार्य को घेरा तो कहीं छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र गेट पर छात्रों को समझाते शिक्षक। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/पुखरायां। यूपी बोर्ड की दोपहर पाली की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय का पेपर बलिया में लीक होने के बाद जिले में भी परीक्षा रद्द कर दी गई। जनपद में 89 परीक्षा केंद्रों पर कुल 21386 परीक्षार्थियों की परीक्षा नहीं हो सकी।
केंद्रों पर पहुंचे छात्र-छात्राएं परीक्षा रद्द होने की जानकारी पर मायूस हो गए। अकबरपुर इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों ने प्रधानाचार्य का घेराव किया। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज झींझक में छात्र-छात्राओं ने जहां हो हल्ला किया वहीं बरौर के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी हंगामा करने लगे। प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों के समझाने पर परीक्षार्थी शांत हुए।
जिले में दोपहर की पाली में दो से 5.15 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। जनपद में अंग्रेजी नया पाठ्यक्रम विषय में 21241 और पुराना पाठ्यक्रम विषय में 145 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा शुरू होने केे पहले ही बलिया जनपद में अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक हो गया।
विज्ञापन
इसको लेकर जनपद में भी अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी तय समय से कुछ पहले पहुंचे तो परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिली। इस पर परीक्षार्थी मायूस हो गए। अकबरपुर इंटर कॉलेज में स्वकेंद्र की बालिका परीक्षार्थियों ने प्रधानाचार्य भारत सिंह को घेर लिया।
प्रधानाचार्य ने बालिकाओं को समझाया कि अब बाद में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद बालिकाएं घरों को लौट गई। राजपुर में भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज केंद्र पर पहुंचे विद्यार्थी मेन गेट पर चस्पा सूचना देखकर मायूस दिखे। रमऊ स्थित जनता इंटर कॉलेज में भी परीक्षार्थी मायूस लौट गए।
भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक सुशील कुमार ने बताया कि अब बाद में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। रसूलाबाद के आरपीएस इंटर कॉलेज, अमर शहीद राजा दरियाव चंद्र इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज कहिंजरी, जनता इंटर कॉलेज असालतगंज व गांधी फैज एआम इंटर कॉलेज सहित 13 केंद्रों से परीक्षार्थी निराश होकर घर लौटे।
मुंगीसापुर क्षेत्र के श्री मालवीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र व डेरापुर के श्रीदेवी सहाय कॉलेज में परीक्षार्थी को बाद में परीक्षा होने की जानकारी दी गई। उधर, पेपर रदद होने पर बरौर के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज पहुंचे परीक्षार्थियों ने हंगामा किया।
शिक्षकों के समझाने पर परीक्षार्थी शांत हुए। इसके साथ ही पुखरायां के आरएसजीयू इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, नोनापुर, सुजौर, मूसानागर, शाहजहांपुर के परीक्षा केंद्रों से भी छात्र-छात्राएं मायूस होकर लौटे। वहीं, झींझक में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों ने हो हल्ला किया। प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि परीक्षा रद्द होने से नाराज कुछ परीक्षार्थियों ने हो हल्ला किया था। इस पर शिक्षकों ने उन्हें शांत करा दिया था।
बलिया में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र आउट हो गया। उसी सेट के प्रश्न पत्र से ही जनपद में भी परीक्षाएं करानी जानी थी। इसको लेकर कानपुर देहात जनपद में 89 केंद्रों पर भी इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई। किसी केंद्र से छात्रों के हंगामा करने या विरोध प्रदर्शन की सूचना नहीं है। अब बोर्ड से दूसरी तारीख तय की जाएगी। अंग्रेजी परीक्षा के लिए दूसरे प्रश्न पत्र आएंगे। - अरविंद कुमार द्विवेदी, डीआईओएस कानपुर देहात।