फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat weather

सात डिग्री आया तापमान, दोपहर बाद निकली धूप

Wed, 25 Dec 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat weather
दोपहर में निकली गुनगुनी धूप सेंकती महिलाएं। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सर्दी का कहर मंगलवार को भी जारी रहा है। 12 बजे तक कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पारा सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग रूम हीटर और अलाव के सामने बैठे रहे।
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहे सर्दी के असर से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मंगलवार को पारा गिरने से लोग कांप उठे। सुबह शीत लहर चलती रही। लोग घरों से गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकले। दोपहर में सर्दी का सिलसिला जारी रहा। शाम को सर्द हवाओं के कारण व्यापारी जल्दी दुकानें बंद कर घर चले गए। इससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा रहा। हाईवे सहित जिले की अन्य सड़कों पर वाहन स्वामी हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलाते मिले। शहर के प्रमुख चौराहे व सार्वजनिक स्थल पर लोग आग तापते रहे।
विज्ञापन

दफ्तरों में पसरा सन्नाटा
सर्दी का असर सरकारी कार्यालयों में दिखा। दफ्तरों में सन्नाटा रहा। आम दिनों की अपेक्षा डीएम, सीडीओ, कृषि विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में फरियादी नहीं पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद धूप निकलने पर कुछ फरियादी कार्यालय पहुंचे। कार्यालयों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में सोमवार रात खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोपीपुर गांव निवासी रघुवीर सिंह (55) सोमवार की शाम 6 बजे गेहूं फसल की सिंचाई के लिए खेत गए थे। रात 10 बजे वह घर लौट आए। ठंड लगने की बात बताई। ठंड से कांप रहे किसान को परिजनों ने आग जलाकर तपाया। इसके बाद वह कमरे में लेट गए। मंगलवार सुबह काफी देर तक न जागने पर बेटे भरत सिंह ने पास जाकर देखा तो रघुवीर सिंह की मौत हो चुकी थी। पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भरत सिंह ने बताया कि उनके पास दो बीघा जमीन है। मृतक के चार बेटे है। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी भागवती का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed