फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat : Water in Yamuna rising by four cm every hour, the possibility of drowning the culvert of Pathar village

kanpur dehat : हर घंटे चार सेमी बढ़ रहा यमुना में पानी, पथार गांव की पुलिया डूबने के आसार

Wed, 27 Jul 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat : Water in Yamuna rising by four cm every hour, the possibility of drowning the culvert of Pathar village
मूसानगर। कोटा बैराज राजस्थान से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जिले में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी पथार गांव के रास्ते की पुलिया के ऊपर पहुंचने की स्थित में है।
विज्ञापन

अगर पुलिया डूबी तो कई गांवों के बीच आवागमन का संपर्क खत्म हो जाएगा। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने निगरानी भी बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार 24 घंटे में नदी का जलस्तर 76 सेमी बढ़ा है।
विज्ञापन

अन्य राज्यों में बांधों से छोड़े जाने वाले यमुना नदी के पानी से प्रतिवर्ष जिले में बाढ़ आती है। इस बार भी बांधों से पानी छोड़ने की शुरूआत हो चुकी है। इसको लेकर सिकंदरा और भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना 25 जुलाई को जारी कर कोटा बैराज राजस्थान से 1.50 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था। इससे अब जिले में नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिले में नदी का पानी पथार गांव की पुलिया तक पहुंच गया है। इसके डूबने से आवागमन बंद हो जाएगा।
वहीं, जलस्तर बढ़ने की सूचना पर भोगनीपुर एसडीएम अजयकुमार राय ने सभी बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है। बताया कि यमुना नदी का जलस्तर प्रति घंटे चार सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। अभी स्थित समान्य है।
वहीं, कालपी बाढ़ नियंत्रण चौकी के कर्मचारी ज्ञानचंद्र ने बताया कि यमुना नदी जलस्तर 101.76 मीटर है। जो अभी खतरे के निशान से सात मीटर नीचे है। बांध से पानी से छोड़े जाने के कारण यह लगातार बढ़ रहा है।

क्षेत्र निवासी वीरेंद्र निषाद, पन्नालाल निषाद, रामेश्वर निषाद, लल्लू, मीरादेवी, कुंती ने बताया कि पानी बढ़ने से यमुना और सेंगुर नदी के तटवर्ती गांवों में बाढ़ की स्थित बनती जा रही है। इससे हर साल की तरह फिर से दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed