फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat water

खनन के लिए बंबी की काट देते पटरी, खांदी की आशंका

Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat water
गदनापुर गांव के पास बंबा किनारे खोदी गई जमीन। - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गदनापुर गांव के सामने गुजरी बंबी को अवैध खनन माफिया ने काट दिया। इसके बाद खेतों से खुदाई शुरू कर दी है। खनन के बाद बंबी की पटरी को बांध दिया है। डंपर गुजरने से कमजोर हो चुकी पटरी कभी भी टूट सकती है। खंदी कटने से फसलों में पानी जाने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

रनियां क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है। रात भर हाईवे व लिंक मार्गों पर मिट्टी भरे डंपर फर्राटा भरते हैं। इसके बावजूद किसी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। प्रसिद्धपुर गांव से होते हुए गदनापुर गांव के सामने घाटमपुर रजबहे से किशरवल बंबी गुजरी है। वर्तमान समय में बंबी में पानी चल रहा है। पिछले दिनों खनन माफियाओं ने बंबी का पानी रोक कर पटरी को काटकर जेसीबी और डंपर आने-जाने के लिए रास्ता बना दिया। रात के समय पटरी के रास्ते डंपरों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

खुदाई करने के बाद पटरी को बांध दिया जाता है। कई बार पटरी को काटने से कमजोर हो चुकी है। ऐसे में कभी भी पटरी कटान से खांद हो सकती है और फसलों को नुकसान हो सकता है। नहर विभाग के जेई दिनेश यादन ने कहा कि बंबी की पटरी काटने की जानकारी नहीं है। सोमवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed