फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat voter

डोर-टू-डोर करें मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य

Sat, 14 Dec 2019 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat voter
सिकंदरा तहसील में बीएलओ को जानकारी देते एसडीएम व तहसीलदार। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा/शिवली (कानपुर देहात)। बीएलओ घर-घर जाकर वोटर लिस्ट की गलतियां दूर करेंगे। यह काम अब 23 दिसबंर से 22 जनवरी तक चलेगा। अगर आपके वोटर आईडी में नाम, पता और फोटो की गलतियां हैं तो दूर करा लें। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिकंदरा तहसील सभागार में एसडीएम आरसी यादव ने बीएलओ को बताया कि वोटर लिस्ट में किसी तरह की गलतियां न रहने पाएं। पहले 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य होना था। अब उसका समय 23 दिसंबर से 22 जनवरी कर दिया गया है। तहसीलदार लखन लाल सिंह राजपूत ने बताया कि कोई भी समस्या आए तो बीएलओ क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क करें।
विज्ञापन

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार, नरेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ, रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेंद्र कटियार, शैलेंद्र कुमार, अनुज द्विवेदी, शिक्षक मोहम्मद मारूफ , संदीप कुमार, खुशनुमा बेगम, परवाना, रेशमा देवी, अशोक कुमार सहित सभी बीएलओ मौजूद रहे। शिवली के मैथा तहसील सभागार में एसडीएम रामशिरोमणि ने बीएलओ को जानकारी दी। बताया कि मतदाता सूची में दर्ज गलत नाम ठीक कराए जा सकते है। इस मौके पर सभी बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed