{"_id":"632e15334232be73c934c239","slug":"kanpur-dehat-villagers-caught-the-psychopath-as-a-child-thief-police-handed-it-over-to-the-family-after-interrogation-akbarpur-news-knp719760269","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : मनोरोगी को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : मनोरोगी को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी गांव में गुरुवार रात बच्चा चोरी के शक में गांव वालों ने एक संदिग्ध को दौड़ाया तो वह तालाब में कूद गया। ग्रामीणों ने उसे पानी से निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को थाने लाकर पूछताछ की। पता चला कि वह मनोरोगी है। पुलिस ने जांच के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
सट्टी-बिझौना मार्ग पर गुरुवार रात करीब आठ बजे एक युवक संदिग्ध हालात में इधर-उधर घूमता दिखा। इसी बीच किसी ने उसे बच्चा चोर कहते हुए अफवाह फैला दी। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए।
कुछ लोगों ने युवक तो दौड़ाया तो वह बिझौना मार्ग पर किसान मोहम्मद आरिफ के तालाब में कूद गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला और पुलिस की सूचना दी।
विज्ञापन
दरोगा उमेश चंद मौके पर पहुंचे और युवक को थाने ले आए। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया युवक डेरापुर में परिया गांव निवासी कमलकांत है और वह मनोरोगी है।
थाना प्रभारी आदेश चंद ने बताया कि कमलकांत गुरुवार को कमलपुर गांव निवासी बहन के घर जा रहा था। मनोरोगी होने के चलते वह रास्ता भटक गया और सट्टी पहुंच गया। परिजनों को थाने बुलाकर युवक को उनके साथ भेज दिया गया।