फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Video of pushing into UP 112 car goes viral, SP summons answer

Kanpur Dehat : यूपी 112 गाड़ी में धक्का मारने का वीडियो वायरल, एसपी ने तलब किया जवाब

Mon, 05 Sep 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Video of pushing into UP 112 car goes viral, SP summons answer
पुखरायां में यूपी 112 वाहन में धक्का लगाते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने और हाईटेक होने का दंभ भरने वाली जिले की यूपी 112 पुलिस पुखरायां में हांफते नजर आ रही है। जिले में रविवार को यूपी 112 पुलिस का एक वीडियो दिनभर वायरल होता रहा।
विज्ञापन

इसमें कुछ पुलिस कर्मी पुखरायां के पटेल चौक पर धक्का देकर जीप को स्टार्ट करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग सवाल उठाते रहे कि अगर अचानक कहीं वारदात में पुलिस टीम को जाना पड़े तो इन खटारा गाड़ियों से लोगों की सुरक्षा कैसे कर सकेंगे।
विज्ञापन

कानपुर झांसी हाईवे से पुखरायां कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाने पर पटेल चौक स्थित है। यहां पर शनिवार को गश्त करते हुए पहुंची भोगनीपुर कोतवाली से जुड़ी यूपी 112 पुलिस की गाड़ी अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से इसे धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास किया। धक्का देने वालों में महिला सिपाही भी शामिल रहीं। इस दौरान किसी ने गाड़ी को धक्का देते हुए पुलिस कर्मियों का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस पर रविवार को दिन भर लोग तरह तरह की टिप्पणी करते रहे। इसकी जानकारी एसपी सुनीति को हुई तो उन्होंने संबंधित प्रभारी से जवाब मांग गाड़ी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

गाड़ी को धक्का देकर स्टार्ट करने के मामले में यूपी यूपी 112 नंबर के प्रभारी से जवाब मांगा गया है। अचानक वाहन में खराबी आने की जानकारी दी गई है। अब वाहन को सही करा दिया गया है। - सुनीति, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed