फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Vehicles coming from Akbarpur will not be able to go towards overbridge in Rura for 15 days

कानपुर देहात ः रूरा में 15 दिन ओवरब्रिज की ओर नहीं जा सकेंगे अकबरपुर से आने वाले वाहन

Thu, 09 Jun 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Vehicles coming from Akbarpur will not be able to go towards overbridge in Rura for 15 days
रूरा में अकबरपुर मार्ग पर बैरीकेटिंग से पहले वाहनों को रोकता पुलिस कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
रूरा। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए कस्बे में अकबरपुर तिराहा से हल्के वाहनों के निकलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रूट डायवर्जन किया गया है। अब अकबरपुर की तरफ से आने वाले वाहन सीधे ओवरब्रिज की तरफ नहीं जा सकेंगे। पंद्रह दिन रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान वाहनों के निकलने के कारण कई बार हादसे होने से बचे हैं। दो ट्रक पलट चुके हैं। इससे मकानों को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई राहगीर हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं सेतुनिगम अधिकारियों ने एसडीएम अकबरपुर के साथ बैठक कर निर्माण स्थल से भारी वाहनों के साथ ही हल्के व दोपहिया वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अकबरपुर की ओर से आने वाले वाहनों को शिवाजी नगर होते हुए डेरापुर मार्ग की ओर मोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवली की ओर से आने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन मार्ग से अकबरपुर की ओर जाने का डायवर्जन किया गया। अकबरपुर मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को सीधे ओवरब्रिज की तरफ जाने से रोका गया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बैरिकेडिंग स्थल पर पुलिस की तैनाती की गई है। वहां से वाहनों को डायवर्जन वाले रास्ते पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed