{"_id":"621bd974435e1f390952e972","slug":"kanpur-dehat-university-semester-examination-at-31-centers-from-today-ba-bsc-students-will-be-involved-in-two-shifts-akbarpur-news-knp682956176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : 31 केंद्रों पर आज से विवि की सेमेस्टर परीक्षा, दो पालियों में शामिल होंगे बीए, बीएससी के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : 31 केंद्रों पर आज से विवि की सेमेस्टर परीक्षा, दो पालियों में शामिल होंगे बीए, बीएससी के छात्र
विज्ञापन
विवि परीक्षा के लिए प्लान तैयार करते शिक्षक। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
कानपुर देहात। जिले के महाविद्यालयों में सोमवार से होने वाली विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सिटिंग प्लान लगा दिया गया है। सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष व दोपहर की पाली में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं होंगी।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय कानपुर ने बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में सेमेस्टर परीक्षा व्यवस्था शुरू की है। 28 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए 31 महाविद्यालयों को केंद्र बनाया गया हैं। 84 महाविद्यालयों के करीब आठ हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
रविवार को भी कुछ महाविद्यालयों में परीक्षा के लिए सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, अधिकांश महाविद्यालयों ने शनिवार को ही तैयारी पूरी कर ली
थी। जनपद के नोडल राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य भुवनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह की पाली में नौ से 10:30 बजे तक बीए प्रथम वर्ष व दोपहर की पाली में 12 से 1:30 बजे तक बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा होगी। बीकॉम प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा दो मार्च से दोपहर की पाली में होगी।
विज्ञापन
अकबरपुर महाविद्यालय नहीं बना परीक्षा केंद्र
अकबरपुर महाविद्यालय में चारों विधानसभा की ईवीएम स्ट्रांग रूमों में रखी हैं। यह परिसर सुरक्षा बलों के हवाले हैं। सेमेस्टर परीक्षा के लिए पहले विवि प्रशासन ने यहां केंद्र बनाया था, लेकिन महाविद्यालय के प्राचार्य ने इसकी जानकारी कुलपति को दी तो अब सेंटर बदल दिया गया है। इसके स्थान पर बारा के पास लाल सिंह महिला महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अकबरपुर महाविद्यालय के 84 परीक्षार्थी यहां परीक्षा देंगे।