{"_id":"62a24dcb5eed9325eb51f3f1","slug":"kanpur-dehat-under-the-chief-minister-s-mass-marriage-scheme-238-couples-will-be-married-in-five-tehsils-today-akbarpur-news-knp701535066","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच तहसीलों में आज होगा 238 जोड़ों का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच तहसीलों में आज होगा 238 जोड़ों का विवाह
विज्ञापन
पुखरायां नगर पालिका में सामूहिक विवाह की तैयारी कराते अध्यक्ष, सभासद व कर्मचारी। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले की पांच तहसीलों में शुक्रवार को विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसमें 238 गरीब कन्याओं की शादी होगी।
एक स्थल पर मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि के फेरे लेकर व निकाह के बाद नव जोड़े जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामूहिक विवाह आयोजन के लिए 76.5 लाख रुपये की धनराशि समाज कल्याण विभाग को मिली है।
शासन की ओर से गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें प्रति जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये का खर्च आता है। योजना के तहत विवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
दस हजार रुपये के उपहार मिलते हैं। इन उपहारों में गृहस्थी का सामान, कपड़े, जेवर, रसोई का समान आदि शामिल होता है। उपहार की सामग्री की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाती है। समारोह आयोजन के लिए प्रति जोड़े के अनुसार छह हजार रुपये का व्यय आता है।
एक ही स्थान पर गायत्री परिवार के पुरोहितों के मंत्रोच्चारण से हिंदू जोड़ों के विवाह की रस्में पूरी कराई जाएगी। जबकि मौलवी मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराएंगे। डीएम नेहा जैन ने बताया कि सामूहिक विवाह कराने वाले जोड़ों का विवाह पंजीयन भी कराया जाएगा। इसके लिए सभी बीडीओ व ईओ को निर्देश दिए गए हैं।
कहां कितने जोड़ों का होगा विवाह
अकबरपुर ईको पार्क में 54 जोड़ों का विवाह होगा। पुखरायां में नगर पालिका के हाल में 52, डेरापुर के श्रीदेवी सहायक इंटर कॉलेज में 45, रसूलाबाद के स्नेहलता गुप्ता डिग्री कॉलेज में 28 और सिकंदरा के संतोषी माता गेस्ट हाउस में 59 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।