{"_id":"64a1b15c017d2ee2530f4b83","slug":"kanpur-dehat-uncontrollable-bus-overturned-after-falling-from-the-highway-17-passengers-injured-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: बेकाबू बस हाईवे से गिरकर पलटी, 17 यात्री घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: बेकाबू बस हाईवे से गिरकर पलटी, 17 यात्री घायल, मची चीख-पुकार
Sun, 02 Jul 2023 10:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:50 PM IST
सार
कानपुर देहात के बिल्हौर में सड़क हादसा हुआ। बेकाबू बस हाईवे से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे के नीचे पलटी पड़ी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिल्हौर में अरौल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह दिल्ली से लखनऊ से जा रही बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से सभी को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की वजह बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त आईपी सिंह ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 6:40 बजे आनंद विहार दिल्ली से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार बस अरौल कट के पास हाईवे के नीचे गिरकर पलट गई। दुर्घटना में पवन दुबे निवासी जवाहर नगर, कानपुर, कुंदन वर्मा व अमन वर्मा निवासी लखनऊ, अभयजीत निवासी इटौजा बख्शी का तालाब लखनऊ, जितेंद्र सिंह निवासी विजय नगर मलिहाबाद, हिमांशू निवासी केशव नगर अलीगंज लखनऊ, उमाशंकर व तिवारीपुर निवासी जौनपुर, कंचन मिश्रा,आदित्य एलडीए कालोनी, अनन्या, निमिष मिश्रा शुषांतलोक निवासी लखनऊ, सच्चिदानंद निवासी विकल्प खंड लखनऊ, अर्श निवासी आदिल नगर लखनऊ, अमन शर्मा, तरुण निवासी लखनऊ, शलय उपाध्याय निवासी लखेडबाग, बाराबंकी, सिद्धार्थ यादव निवासी मोहनलाल गंज लखनऊ घायल हो गए। पुलिस पूछताछ में सवारियों ने बताया कि बस चालक को झपकी आने से घटना हुई।
विज्ञापन