फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Uncle misdeed minor niece, family came to know when she was pregnant, report filed

Kanpur Dehat : नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Aug 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Uncle misdeed minor niece, family came to know when she was pregnant, report filed
सिकंदरा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर गुरुग्राम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एफआईआर सिकंदरा थाने भेजी है।
विज्ञापन

सिकंदरा के एक गांव निवासी नाबालिग के पिता गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी हैं। नाबालिग भी परिवार के साथ वहीं रहती है। उसका चाचा भी गुरुग्राम में ही दूसरे मकान में किराए पर रहता है। नाबालिग आए दिन चाचा से मिलने उसके घर जाती थी।
विज्ञापन

वहीं पर चाचा ने उससे दुष्कर्म किया। गांव आने पर भी आरोपी ने भतीजी का शारीरिक शोषण किया। नाबालिग के पेट में दर्द होने पर उसे परिजनों ने उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में दिखाया। चिकित्सक ने उसके गर्भवती होने की बात कही, तो परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित लड़की के पिता ने गुरुग्राम के शास्त्री नगर थाने में भाई के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एकट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला सिकंदरा थानाक्षेत्र से जुड़ा होने के कारण गुरुग्राम पुलिस ने निल में रिपोर्ट दर्ज कर एफआईआर सिकंदरा थाने भेज दी। थाना प्रभारी समर बहादुर यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed