{"_id":"64385b1f267823acf90659b4","slug":"kanpur-dehat-unable-to-pay-the-installment-of-the-bike-the-young-man-died-the-dead-body-was-found-hanging-in-the-house-kanpur-news-c-12-1-179291-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक की किस्त अदा न कर पाने पर युवक ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक की किस्त अदा न कर पाने पर युवक ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा के लालपुर नौरंगा द्वितीय गांव में बाइक की किस्त अदा न पाने से दुखी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।
रूरा के लालपुर नौरंगा द्वितीय गांव में अजयकांत राठौर (35) पत्नी सुनीता, बेटी पलक, बेटे आदित्य व आरव के साथ रहते थे। वह खेती के साथ गांव में घरेलू सामान की फेरी लगाकर परिवार का खर्च निकालते थे। गुरुवार की दोपहर में अजयकांत ने घर के एक कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।
काफी देर तक अजयकांत कमरे से नहीं निकले तो पत्नी अंदर गई। वहां पति को फंदे से लटका देख वह चीख पड़ी। जानकारी पर अन्य परिजन बिलख पड़े। प्रधान घनश्याम यादव ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले अजयकांत ने ऋण पर बाइक ली थी।
विज्ञापन
माली हालत ठीक न होने से कई माह से किस्त अदा नहीं कर पा रहे थे। कुछ समय पहले फाइनेंस कंपनी के लोग घर भी आए थे। इससे अजयकांत परेशान था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर के लोग अजयकांत के खुदकुशी करने की ठोस वजह नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।