फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Ultrasound is not happening in district and women's hospital, it is a compulsion to get tested in private pathology

कानपुर देहात : जिला व महिला अस्पताल में नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड, प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच कराना बनी मजबूरी

Thu, 07 Apr 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Ultrasound is not happening in district and women's hospital, it is a compulsion to get tested in private pathology
जिला अस्पताल पुरुष का बंद अल्ट्रा साउंड कक्ष व बाहर बैठे मरीज। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर जिला व महिला अस्पताल में मौजूदा समय में सबसे बड़ी समस्या अल्ट्रासाउंड की जांच को लेकर खड़ी हो गई हैं। कारण यह कि जिला महिला अस्पताल में करीब छह माह पूर्व अल्ट्रासाउंड चिकित्सक पर गर्भवतियों से रुपये लेने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

जिस पर उनकी संबद्धता खत्म करते हुए रनियां स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। तब से दूसरे रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। जबकि जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अभय कुमार पिछले साल दिसंबर से बिना सूचना लापता चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। वहीं जनपद औरैया से जिला अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन के लिए संबद्ध किए गए रेडियोलॉजिस्ट जसवंत रत्नाकर मंगलवार से अस्वस्थ होकर अवकाश पर चले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका नतीजा यह है कि जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। बुधवार को मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी।

जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने व पुरुष अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अभय कुमार के न आने की सूचना शासन को भेजी गई है। संबद्ध एक रेडियोलॉजिस्ट सिर्फ तीन दिन ही आते हैं। इसीलिए समस्या हो रही है। -डॉ. वंदना सिंह (सीएमएस जिला अस्पताल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed