फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: two smugglers arrested, liquor worth 25 lakhs recovered, were taking liquor from Haryana to Bihar by hiding in a truck

kanpur dehat : दो तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख की शराब बरामद, हरियाणा से ट्रक में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे शराब

Sun, 04 Sep 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: two smugglers arrested, liquor worth 25 lakhs recovered, were taking liquor from Haryana to Bihar by hiding in a truck
बरामद शराब के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। ट्रक में प्लास्टिक के गमलों के बीच शराब रखकर हरियाणा से बिहार ले जा रहे दो लोगों को अकबरपुर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ट्रक से 25 लाख रुपये कीमत की 2450 लीटर शराब की 272 पेटियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि एक ट्रक में हरियाणा प्रांत से अंग्रेजी शराब छिपाकर बिहार ले जाई जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद अकबरपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला और स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत गौतम टीम के साथ नाकाबंदी करके ट्रक को रोका गया। तलाशी में अंग्रेजी शराब की 272 पेटियां बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक पर सवार हरियाणा के नुहु जिला के नहदा निवासी मुस्ताक व एटा के थाना निधौली कला के नगला बंदी निवासी दीपक कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा से सस्ती शराब खरीद कर बिहार में सप्लाई करते हैं। अकबरपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed