{"_id":"62815b1a58f9bf52ae3c8f48","slug":"kanpur-dehat-two-including-crpf-jawan-who-reached-the-police-station-with-a-complaint-of-assault-were-detained-condition-deteriorated-akbarpur-news-knp6969851115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे सीआरपीएफ जवान समेत दो को हिरासत में बैठाया, बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे सीआरपीएफ जवान समेत दो को हिरासत में बैठाया, बिगड़ी हालत
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली के मैथा में मामूली बात पर शनिवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सीआरपीएफ जवान समेत चार लोग घायल हो गए। चारों मारपीट की शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उन्हें ही हिरासत में बैठा लिया।
रात में सीआरपीएफ जवान समेत दो घायलों की हालत बिगड़ गई। इस पर पुलिस ने फिर उन्हें सीएचसी भेजा। वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि घायलों को जबरन हिरासत में रखा गया, इलाज न मिलने पर उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस मामले में लीपापोती करने की कोशिश कर रही थी।
मैथा निवासी रमेश कठेरिया व छंगालाल के बीच शनिवार को विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर व कांच की बोतलें चलीं। इससे छंगालाल इनका बेटा सीआरपीएफ जवान रवि, यश कुमार, रिश्तेदार वंशी समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान की बहन रीना ने बताया कि भाई रवि की पंजाब में तैनात है। छुट्टी पर घर आए थे। विवाद में बीच बचाव करने लगे तो दूसरे पक्ष ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। शिकायत करने थाने पहुंचने पर पुलिस ने चारों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने सीआरपीएफ जवान समेत चारों घायलों को ही हिरासत में बैठा लिया। इधर रवि व यश को चोटें अधिक लगने के चलते रात में उनकी हालत बिगड़ गई। कोतवाली में ही दोनों बेहोश हो गए तो पुलिस उन्हें लेकर सीएचसी पहुंची।
वहां परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस पर घायल होने के बाद भी दोनों का इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया। उधर, सीएचसी से चिकित्सकों ने रवि व यश को हैलट रेफर कर दिया।
दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया था। डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया तो उन्हें हिरासत में रखा गया। रात में दो लोगों की हालत बिगड़ने की जानकारी हुई तो फिर तत्काल अस्पताल भेजा गया है। - विनोद कुमार मिश्रा, कोतवाल शिवली