फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Two doctors arrived two hours late in OPD, ENT specialist's room remained closed

कानपुर देहात : ओपीडी में दो घंटे देर से पहुंचे दो डॉक्टर, ईएनटी विशेषज्ञ का बंद रहा कमरा

Sat, 02 Jul 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Two doctors arrived two hours late in OPD, ENT specialist's room remained closed
जिला अस्पताल की ओपीडी में बंद ईएनटी का कक्ष। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अधिकारियों के लाख जतन के बाद भी जिला अस्पताल के चिकित्सकों का रवैया नहीं बदल रहा है। शुक्रवार को दो चिकित्सक ओपीडी से सुबह 10 बजे तक नदारद रहे। इस दौरान एक अन्य डॉक्टर का कमरा बंद रहा। इससे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज भटकते रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ओपीडी शुरू होती है। वहीं, अस्पताल में कई चिकित्सक अक्सर देरी से पहुंचते हैं। इसका खामियाजा दूर दराज से आने वाले मरीजों को झेलना पड़ता है। मौसम परिवर्तन के साथ इस समय जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ओपीडी में 745 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। वहीं, सुबह 10 बजे तक बाल रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजिशियन अपने कक्ष मेें नहीं बैठे। ईएनटी (कान, नाक और गला) विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर कुंडी बंद थी। कक्ष के बाहर मौजूद वार्ड ब्वॉय ने बताया कि डॉक्टर कोर्ट केस में गए हैं। सोमवार को वापस आएंगे। इस वजह से मरीज उपचार के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद लालपुर निवासी विद्या देवी ने बताया कि कान में कुछ दिक्कत है। सुबह आठ बजे ही अस्पताल आ गए थे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। इसी तरह को झींझक के नवीन, अकबरपुर की ललिता, सुमन व अन्य मरीज भी चिकित्सक के नहीं मिलने से परेशान हुए। काफी इंतजार के बाद मरीज मायूस होकर वापस हो गए।
सीएमएस ने फोन कर डॉक्टरों को बुलाया
सीएमएस डॉ. वंदना सिंह सुबह 10 बजे ओपीडी ब्लॉक पहुंचीं तो पता चला कि बालरोग और चेस्ट फिजिशियन सीट पर नहीं हैं। इस पर उन्होंने डॉक्टरों को फोन कर बुलाया। इसके बाद बालरोग विशेषज्ञ और चेस्ट फिजिशियन ने अपने कक्षों में मरीजों का उपचार किया।

ईएनटी विशेषज्ञ कोर्ट गए थे। इस वजह से कमरा बंद था। शनिवार को ईएनटी के दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी लगा मरीजों का उपचार किया जाएगा। जो डॉक्टर देरी से आए थे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। दलालों की सक्रियता रोकने के लिए सख्ती की जाएगी। - डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed