फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: trying to misdeed with innocent on the pretext of getting toffee

Kanpur Dehat: टॉफी दिलाने के बहाने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

Thu, 25 May 2023 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 May 2023 09:24 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: trying to misdeed with innocent on the pretext of getting toffee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा क्षेत्र के एक गांव में बुआ घर आई सात साल की बच्ची को गांव का एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने प्राथमिक विद्यालय में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


देवराहट क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी सरकारी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। किसान ने बताया कि बहन की सास की पिछले दिनों मौत हो गई। इस पर वह रूरा निवासी बहन के घर गम में शरीक होने के लिए बेटी के साथ आया था। बुधवार के बहन की सास की तेहरवीं थी। रात करीब आठ बजे बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान गांव का शिशुपाल वहां पहुंचा और बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ले गया। वहां दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


बेटी के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने आरोपी शिशुपाल को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उन्हें सौंप दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed