फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Troubled farmer hanged himself due to family dispute

कानपुर देहात : पारिवारिक कलह से परेशान किसान ने लगाई फांसी

Sun, 09 Jan 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Troubled farmer hanged himself due to family dispute
कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के ततारपुर के मजरा गुदा का पुरवा में शनिवार को एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में पारिवारिक कलह की वजह से दशरथ के फांसी लगाने की चर्चा रही।
विज्ञापन

गुदा का पुरवा निवासी दशरथ (58) किसान था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर के एक कमरे में दशरथ ने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन कमरे में गए तो शव फंदे से लटक देखा। पत्नी मुन्नी देवी व पुत्र विकास रोने लगे तो मोहल्ले के लोग जुट गए।
विज्ञापन

परिजनों ने शव फंदे से उतार लिया। मोहल्ले के लोगों ने कुछ देर पहले ही दशरथ को घर के बाहर देखा था। मृतक के भाई विनय, अजब सिंह व जगत सिंह ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया। सट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed