फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Troubled by poverty, mother gave her son to someone else to raise

Kanpur Dehat News: तंगी से बेहाल मां ने पालने के लिए दूसरे को दे दिया अपना लाल

Mon, 14 Nov 2022 08:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Troubled by poverty, mother gave her son to someone else to raise
आर्थिक तंगी से परेशान एक मां ने जन्म के बाद नवजात को परवरिश के लिए अपने आंचल से दूर कर दिया। मामला रसूलाबाद क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने रविवार को एक नर्सिंगहोम में तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें से बेटे व बेटी की कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, पहले से ही पांच बच्चे होने के कारण मां ने तीसरे बेटे को एक परिचित को परवरिश के लिए दे दिया। उधर, किसी ने बच्चा बेचने की सूचना डीएम को दी। इस पर रसूलाबाद थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन व परिजनों से पूछताछ की तो सभी ने हकीकत बताई।
विज्ञापन


रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला (30) के पति की पांच माह पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला के पांच बच्चे हैं और वह वर्तमान में गर्भवती थी। पति की मौत के बाद महिला अपने मायके में वहीं के निवासी युवक के साथ रहने लगी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर युवक उसे लेकर सीएचसी के मैटरनिटी विंग पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने गर्भ में एक से अधिक बच्चे होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच आशा कार्यकर्ता उसे कस्बा स्थित एक नर्सिंग में ले गई। वहां डॉक्टर ने रविवार को महिला का सामान्य प्रसव कराया। इनमें से एक बेटे व बेटी की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं, महिला ने एक नवजात को परिचित को पालने के लिए दे दिया। रविवार शाम किसी ने डीएम नेहा जैन के सीयूजी नंबर पर सूचना दी कि एक नर्सिंग होम में महिला ने नवजात को बेच दिया गया है। डीएम ने मामले की सूचना एसपी सुनीति को दी।

एसपी ने रसूलाबाद थाना प्रभारी को मौके पर जाकर जांच करने को भेजा। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। इसमें पता चला है कि महिला की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। पति की पांच माह पूर्व मौत हो चुकी है। महिला के पहले से ही पांच बच्चे हैं। इसमें से दो महिला के पास व तीन ससुराल में हैं। वर्तमान में महिला मायके में एक युवक के साथ रह रही है। महिला ने बच्चा परिचित को परवरिश के लिए देने की बात बताई है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed