{"_id":"5e45a7f88ebc3ee5b73f7917","slug":"kanpur-dehat-train-akbarpur-news-knp5444732147","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन
झींझक में अंडरपास का काम होने पर धीमी गति से जाती वंदेभारत एक्सप्रेस।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक रेलवे स्टेशन के नासरसेड़ा फाटक के पास अंडरपास निर्माण चल रहा है। इस कारण गुरुवार को वंदेभारत एक्सप्रेस समेत अप और डाउन की दर्जनों ट्रेनों को काशन लगाकर धीमी गति से निकाला गया।
झींझक रेलवे स्टेशन के नासरसेड़ा फाटक के पास 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों को गुजारने के लिए काशन लगाया है। गुरुवार को डाउन की रीवा एक्सप्रेस, शिकोहाबाद कानपुर मेमो, वंदेभारत एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस व अप की तेजस एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि अंडरपास निर्माण कार्य चलने के कारण अप व डाउन की सभी ट्रेनों को काशन लगाकर धीमी गति से निकाला जा रहा है। पटरियों के नीचे कार्य पूर्ण होने के बाद ही काशन को खत्म किया जाएगा।
गुरुवार को कानपुर से इटावा की तरफ जाने वाली कानपुर टूंडला मेमू ढाई घंटे विलंबित रही। इस कारण प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह कानपुर से इटावा की तरफ जाने वाली कानपुर टूंडला मेमू अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देर से आई। इससे यात्री काफी परेशान रहे। स्टेशन की कैंटीन बंद होने के उन्हें कारण सामान लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। स्टेशन पर मौजूद मंगलपुर के गौरव, नसीरपुर के दीपक, औरंगाबाद के अमित, परजनी के योगेंद्र ने बताया कि अलग-अलग स्टेशनों पर जाने के लिए हम लोग ट्रेन के समय पर स्टेशन आ गए थे, लेकिन ट्रेन विलंबित होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।