फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : To hide the death of cattle, dead body was buried in Kharakpur cow shelter site, after seeing the photo, Panchnama was done

कानपुर देहात : खरकपुर गोआश्रय स्थल में मवेशी की मौत छिपाने के लिए शव दफनाया, फोटो देखकर पंचनामा कराया

Fri, 15 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : To hide the death of cattle, dead body was buried in Kharakpur cow shelter site, after seeing the photo, Panchnama was done
खरकपुर गोशाला में सूखा भूसा खाते मवेशी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले के गोआश्रय स्थलों में जहां अव्यवस्थाओं के चलते मवेशी लगातार दम तोड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ जिम्मेदार अफसर व कर्मी नई-नई तरकीब खोजकर मौतों को छिपाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ऐसा ही कारनामा पशु चिकित्सक समेत अन्य जिम्मेदारों ने कर दिखाया।
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल में मवेशी की मौत के बाद शव दफना दिया गया। मामला उजागर होने पर पशु चिकित्सक ने बिना शव देखे नियम विपरीत मवेशी का पंचनामा भर दिया।
अकबरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत निबौली बुजुर्ग के मजरा खरकपुर के गोआश्रय स्थल में पिछले कई दिनों से बीमार एक मवेशी की बुधवार देर शाम मौत हो गई। इसके बाद मौत को छिपाने का खेल शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

केयरटेकर विजय सिंह ने मवेशी की मौत की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। जिस पर गुरुवार सुबह ग्राम प्रधान ने बिना पंचनामा कराए शव दफन करा दिया। प्रधान अमर सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सक को मवेशी की मौत होने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पशु चिकित्सक डॉ. आईए सिद्दीकी ने कहा कि मवेशी बीमार होने पर वह दूसरे गांव गए थे। खरकपुर गोआश्रय स्थल में मवेशी की मौत होने की जानकारी मिली थी। शव दफना दिया गया है, लेकिन पूर्व में मवेशी के बीमार होने की स्थिति पता थी।
इसलिए मवेशी के फोटोग्राफ देखकर गुरुवार शाम पंचनामा भरने की कार्रवाई कर दी गई है। बता दें कि बीती नौ अप्रैल को भी एक बीमार मवेशी की मौत हो चुकी है।
मवेशी की मौत होने पर पशु चिकित्सक को मौके पर रहकर पंचनामा भरने की कार्रवाई करनी होती है। शव दफनाने के बाद सिर्फ फोटो देखकर पंचनामा भरना गलत है। मामले की जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दी जाएगी। - भगवानदीन (डिप्टी सीवीओ)

शासन की गाइडलाइन का पालन हरहाल करना में अनिवार्य है। गोआश्रय स्थल में की गई लापरवाही पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed