फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Three officers including ARTO administration were transferred in Kanpur Dehat

Kanpur News: कानपुर देहात में एआरटीओ प्रशासन समेत तीन अधिकारियों का हुआ तबादला

Mon, 03 Jul 2023 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Three officers including ARTO administration were transferred in Kanpur Dehat
कानपुर देहात। एआरटीओ कार्यालय में शासन की ओर से अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा, सम्भागीय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह और यात्री कर अधिकारी आनंद कुरील का तबादला गैरजनपद कर दिया गया है। गाजियाबाद के एआरटीओ प्रवर्तन चतुर्थ प्रशांत तिवारी को एआरटीओ प्रशासन का चार्ज दिया गया है। जबकि आरआई के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा और संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सत्येंंद्र सिंह को कानपुर देहात का चार्ज मिला था। इसके अलावा 2017 में यात्री कर/माल अधिकारी आनंद कुरील को चार्ज मिला था। शुक्रवार को आई तबादले की सूची में तीनों ही अधिकारियों के नाम शामिल थे।
विज्ञापन


मनोज वर्मा को गाजियाबाद एआरटीओ प्रवर्तन, संभागीय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को आगरा और यात्री कर अधिकारी आनंद कुरील को फिरोजाबाद का चार्ज मिला है। सभी अधिकारी एआरटीओ कार्यालय की ओर से कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। अब वह नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गाजियाबाद में एआरटीओ प्रवर्तन चतुर्थ प्रशांत तिवारी को एआरटीओ प्रशासन और स्मिता वर्मा को यात्री कर अधिकारी का चार्ज दिया गया है। जबकि संभागीय निरीक्षक के पद पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। प्रभारी एआरटीओ प्रशासन सोमलता यादव ने बताया कि नए अधिकारियों ने अभी चार्ज नहीं लिया है। जबकि पुराने अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed