{"_id":"637e63daa40afd16093285fb","slug":"kanpur-dehat-three-died-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: बुखार से तीन की मौत, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल, सीएमओ बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: बुखार से तीन की मौत, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल, सीएमओ बेखबर
Thu, 24 Nov 2022 12:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Nov 2022 12:00 AM IST
सार
कानपुर देहात में वायरल फीवर से तीन की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सिकंदरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य टीम गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात में वायरल फीवर जानलेवा हो गया है। बुधवार को सिकंदरा में बुखार के चलते युवक की मौत हो गई है। वहीं, डेरापुर के बलाई बुजुर्ग गांव में 10 वर्षीय और गलुआपुर गांव में आठ साल की मासूम ने भी दम तोड़ दिया। सिकंदरा के खोजाफूल गांव निवासी सुरेश ने बताया कि पुत्र रामलखन उर्फ सोनू (26) एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से लौटा था।
विज्ञापन
मंगलवार को उसको बुखार के साथ उल्टी आने लगी तो डॉक्टर को दिखाया। बुधवार को हालत और बिगड़ गई। इस पर तो उसे लेकर अकबरपुर के निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिकंदरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन कुमार का कहना है कि गुरुवार को स्वास्थ्य टीम गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, डेरापुर के बलाई बुजुर्ग गांव निवासी मनोज पाल की पुत्री सोनाक्षी (10) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उपचार कराने पर आराम नहीं मिला तो परिजनों ने उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। गुलुआपुर गांव निवासी कौशल्या के आठ साल के पुत्र शिवम को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
उसका भी कानपुर में उपचार चल रहा था। मंगलवार की देर रात शिवम ने भी दम तोड़ दिया। सीएमओ एके सिंह ने बताया कि बुखार से दो मासूमों समेत तीन लोगों की मौत की जानकारी नहीं मिली है। दोनों क्षेत्रों के चिकित्सा अधीक्षकों से जानकारी कर स्वास्थ्य टीम गांव भेजी जाएगी।