फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Three CHCs got Kayakalp Award for providing better facilities to patients

Kanpur News: मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने में तीन सीएचसी को मिला कायाकल्प अवॉर्ड

Fri, 28 Apr 2023 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Three CHCs got Kayakalp Award for providing better facilities to patients
कानपुर देहात। जिले की तीन सीएचसी में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर कायाकल्प अवॉर्ड दिया गया है। देर रात शासन की ओर से इसका परिणाम जारी हुआ। इस पर सीएमओ ने नोडल अधिकारी व सीएचसी अधीक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन


शिवली के बंजारन डेरा की महिलाएं प्रसव के लिए सीएचसी नहीं आती थी। डेरा के लोग डॉक्टरों से ज्यादा दाइयों पर भरोसा जताते थे। इससे कई बार जच्चा और बच्चा की ही मौत हो जाती।
विज्ञापन


इस समस्या के समाधान के लिए सीएमओ डॉ. एके सिंह ने अपनी टीम के साथ बंजारन डेरा में कई बार जागरूकता शिविर लगाए। इसका नतीजा यह हुआ कि डेरा की 80 फीसदी तक महिलाएं प्रसव के लिए सीएचसी आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पुखरायां सीएचसी में हर दिन 700 से 800 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इन सभी मरीजों को जांच और दवाओं के साथ अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। जिले की सभी सीएचसी में से गजनेर सीएचसी का भवन और वहां की सुविधा सबसे बेहतर हैं।

वहां पर डॉक्टर से लेकर वार्ड ब्वॉय और मरीजों तक के बैठने तक के लिए अलग-अलग कमरे बने हुए हैं। सीबीसी मशीन से जांच की जाती है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर कायाकल्प की टीम की जांच में गजनेर, शिवली व पुखरायां की सीएचसी मानक पर खरी उतरीं।


इस पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार देर शाम परिणाम घोषित हुआ तो तीनों सीएचसी को अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया। अब सभी सीएचसी को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इन रुपयों से सीएचसी में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। परिणाम घोषित होने के बाद सीएमओ ने नोडल अधिकारी व सीएचसी अधीक्षकों को बधाई दी।

कायाकल्प योजना के तहत गजनेर, पुखरायां और शिवली सीएचसी को अवॉर्ड मिला है। यह जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गर्व की बात है।
- डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed